Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 8, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच देवेंद्र गुट ने सरकार को ज्ञापन सौंपकर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुधार की मांग की है. गुट ने अपनी मांगों को तीन स्तरों में बांटते हुए तात्कालिक, तीन माह के भीतर पूरी की जाने वाली और दीर्घकालिक मांगें रखी हैं.

    तात्कालिक मांगें

    तात्कालिक मांगों में 14वीं JPSC, 2023 JPSC, 2025 JPSC, FRO, ACF, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसीक्यूटर और JET 2026 समेत कुछ परीक्षाओं को रद्द करने की मांग शामिल है.

    तीन माह के भीतर

    तीन माह के भीतर पूरी करने वाली मांगों में न्यायालय में लंबित JPSC-JSSC मामलों का निस्तारण, भर्ती नियमों को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना तथा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) में सुधार शामिल है. इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की स्पष्ट जवाबदेही तय करने की मांग की गई है.

    अन्य मांगे

    ज्ञापन में प्रत्येक भर्ती परीक्षा की OMR शीट, स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं, प्रश्नपत्र, उत्तर कुंजी और कटऑफ सार्वजनिक करने की मांग भी की गई है. परीक्षा आयोजन के लिए TCS जैसी पेशेवर संस्थाओं की सेवाएं लेने का सुझाव दिया गया है.

    देवेंद्र गुट ने सचिव सुधीर गुप्ता के कार्यकाल में आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच, एक माह के भीतर लंबित भर्तियों को सुनिश्चित करने, अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष करने तथा पुलिस संबंधी परीक्षाओं के लिए निर्धारित समय तय करने की मांग की है. इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी समय-सीमा अनिवार्य करने की मांग रखी गई है.

    अन्य मांगों में नियमित बहाली, झारखंड सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम लागू करना, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करना और नई शिक्षा नीति का पालन सुनिश्चित करना शामिल है. इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में समीक्षा एवं पारदर्शिता बढ़ाने, JET में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस को शामिल करने तथा झारखंड में पुस्तकालय विज्ञान को बढ़ावा देने की मांग की गई है.

    देवेंद्र गुट ने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के हित में आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.

    Also Read : आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    छात्र आंदोलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’
    Next Article झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026
    क्राइम

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    August 8, 2026

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.