Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 6, 2026Updated:August 6, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Traffic Police
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची में बारिश के मौसम के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए एक छोटी लेकिन अहम पहल की गई. गुरुवार को एसपी (यातायात) कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन ने सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच छातों का वितरण किया.

    इस पहल का मकसद उन पुलिसकर्मियों को राहत देना है, जो तेज धूप हो या मूसलाधार बारिश, घंटों सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हैं. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बारिश के दिनों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है. ऐसे में छातों का वितरण उनके लिए मददगार साबित होगा और वे मौसम की परवाह किए बिना अपनी जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभा सकेंगे.

    डीएसपी ट्रैफिक ने की पहल की सराहना

    DSP (ट्रैफिक) रामाकांत रजक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बारिश के दौरान खुले में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए यह सहयोग काफी उपयोगी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें काम के दौरान सहूलियत भी मिलती है.

    अदाणी पावर झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर ने कहा कि अदाणी समूह समाज के विभिन्न वर्गों के हित में लगातार काम करता रहा है. उन्होंने कहा कि आगे भी जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाया जा सके.

    कार्यक्रम में अदाणी पावर झारखंड के वरीय प्रबंधक रणवीर सिंह, सिटीजन फाउंडेशन की ओर से हेमंत तिर्की समेत बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे. सभी ने इस पहल को बारिश के मौसम में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए उपयोगी और सराहनीय बताया.

    Also Read : 2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    Adani Foundation Adani Power Jharkhand Citizen Foundation Community Welfare Corporate Social Responsibility CSR Initiative jharkhand Jharkhand news Monsoon Relief public service rainy season Ramakant Rajak ranchi ranchi news Ranchi Traffic Police. Sanjeev Shekhar social initiative Traffic Management Traffic police Umbrella Distribution
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड का आरोप: केंद्र ने रोकी छात्रवृत्ति, केंद्र बोला- डेटा ही नहीं
    Next Article सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंड का आरोप: केंद्र ने रोकी छात्रवृत्ति, केंद्र बोला- डेटा ही नहीं

    August 6, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.