Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 6, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विजय उरांव, रांची

    क्या झारखंड को रेलवे में बड़ी सौगात मिल रही है? संसद में केंद्र सरकार की ओर से दिए गए जवाब को देखें तो तस्वीर कुछ ऐसी ही नजर आती है. राज्य में रेलवे नेटवर्क बढ़ाने और स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहा है. लोकसभा में चतरा सांसद कालीचरण सिंह के सवाल (Q.No. 1714) के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि झारखंड में इस समय 60,064 करोड़ रुपये की लागत वाली 36 रेलवे परियोजनाओं पर काम हो रहा है. वहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 57 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है.

    बढ़ा 16 गुना रेल बजट

    रेल मंत्रालय के मुताबिक 2009 से 2014 के बीच झारखंड को रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए औसतन 457 करोड़ रुपये सालाना मिलते थे. अब 2026-27 में यह बढ़कर 7,536 करोड़ रुपये हो गया है. यानी पहले के मुकाबले करीब 16 गुना ज्यादा पैसा रेलवे परियोजनाओं पर खर्च किया जा रहा है.

    नई रेल लाइन बिछाने की रफ्तार में भी बढ़ोतरी का दावा किया गया है. 2009-14 के दौरान राज्य में 287 किलोमीटर नई लाइन बिछी थी, यानी औसतन 57 किलोमीटर प्रति वर्ष. वहीं 2014 से 2026 के बीच 1,371 किलोमीटर नई लाइन तैयार हुई, जिसकी औसत रफ्तार 114 किलोमीटर प्रति वर्ष रही.

    36 परियोजनाओं पर काम, 615 किलोमीटर लाइन तैयार

    रेल मंत्री ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 तक झारखंड में 10 नई रेल लाइन और 26 डबलिंग या मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं समेत कुल 36 परियोजनाएं स्वीकृत हैं. इनकी कुल लंबाई 2,887 किलोमीटर है और अनुमानित लागत 60,064 करोड़ रुपये है.

    इनमें से अब तक 615 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है. मार्च 2026 तक इन परियोजनाओं पर 18,411 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं.

    हाल के वर्षों में कोडरमा-रांची नई रेल लाइन, मंदारहिल-रामपुरहाट, गिरिडीह-कोडरमा, रांची-लोहरदगा गेज परिवर्तन, साहिबगंज-पीरपैंती डबलिंग, सिनी-आदित्यपुर डबलिंग, डोंगापोसी-राजखरसावां तीसरी लाइन, तलगड़िया-बोकारो डबलिंग और रमना-सिंगरौली डबलिंग जैसी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं.

    वहीं धनबाद-सोननगर तीसरी लाइन, बंडामुंडा-रांची डबलिंग, खड़गपुर-आदित्यपुर तीसरी लाइन, कोडरमा-बरकाकाना डबलिंग, भागलपुर-रामपुरहाट डबलिंग, कोडरमा-तिलैया और बुरामारा-चाकुलिया नई रेल लाइन समेत 11 बड़ी परियोजनाओं पर अभी काम जारी है.

    57 स्टेशन बदल रहे हैं, 15 का काम पूरा

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 57 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. इनमें से 15 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है. चाईबासा, चांडिल, गिरिडीह, गोड्डा, गोविंदपुर रोड, कतरासगढ़, लोहरदगा, मधुपुर जंक्शन, मुरी जंक्शन, पाकुड़, पिस्का, राजमहल, रामगढ़ कैंटोनमेंट, साहिबगंज और शंकरपुर स्टेशन अब नए स्वरूप में तैयार हैं.

    रांची जंक्शन पर दूसरा एंट्री गेट, प्लेटफॉर्म-6 और फुट ओवर ब्रिज का स्ट्रक्चरल काम पूरा हो चुका है. स्टेशन भवन की फिनिशिंग, नया फुट ओवर ब्रिज, पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, अंडरग्राउंड वाटर टैंक और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण जारी है.

    डाल्टनगंज स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ऊंचे किए जा चुके हैं. स्टेशन भवन, पार्किंग और एप्रोच रोड का काम भी पूरा हो गया है. नया फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म शेल्टर बनाए जा रहे हैं. जपला, नगर ऊंटारी और लातेहार स्टेशनों पर भी ज्यादातर काम पूरा हो चुका है.

    बनेंगे अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन

    रेल मंत्री के मुताबिक अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1,340 रेलवे स्टेशनों का चरणबद्ध तरीके से आधुनिकीकरण किया जा रहा है. इनमें झारखंड के 57 स्टेशनों के अलावा बिहार के 98, छत्तीसगढ़ के 32 और दिल्ली के 13 स्टेशन शामिल हैं.

    इन स्टेशनों पर आधुनिक स्टेशन भवन, बेहतर वेटिंग एरिया, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, लिफ्ट, एस्केलेटर, डिजिटल डिस्प्ले, वाई-फाई, चौड़े फुट ओवर ब्रिज, पार्किंग, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और ग्रीन एनर्जी जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.

    हालांकि रेल मंत्रालय ने यह भी माना है कि रेलवे परियोजनाओं की रफ्तार कई बार जमीन अधिग्रहण, वन एवं पर्यावरण मंजूरी, दूसरी एजेंसियों से अनुमति, बिजली लाइनों के शिफ्टिंग, भौगोलिक परिस्थितियों और कानून-व्यवस्था जैसी वजहों से प्रभावित होती है. यही कारण है कि कई परियोजनाओं की लागत और समय दोनों बढ़ जाते हैं.

    Also Read : मोदी कैबिनेट में झारखंड-ओडिशा में रेलवे के दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी, 3907 करोड़ होंगे खर्च

    झारखंड रेलवे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क
    Next Article जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    August 6, 2026

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.