Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड में फलों और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने रांची के नगड़ी में मॉडल एकीकृत पैकहाउस और कृषि-प्रसंस्करण केंद्र बनाने का फैसला लिया है. इससे किसानों को अपनी उपज की ग्रेडिंग, पैकिंग, स्टोरेज, प्रोसेसिंग और बिक्री की बेहतर सुविधा मिलेगी. गुरुवार को नेपाल हाउस सचिवालय में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस परियोजना को मंजूरी दी.

    किसानों की उपज सीधे बड़े बाजार तक पहुंचाने की तैयारी

    मंत्री ने कहा कि नगड़ी में बनने वाला यह पैकहाउस और कृषि-प्रसंस्करण केंद्र आईसीएआर-एनआईएसए, नामकुम के जरिए संचालित किया जाएगा. यहां किसानों की उपज को वैज्ञानिक तरीके से रखा जाएगा, उसकी ग्रेडिंग, पैकेजिंग और प्रोसेसिंग होगी. इससे फलों और सब्जियों की गुणवत्ता बेहतर होगी और किसानों को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का मौका मिलेगा. उन्होंने अधिकारियों को इस परियोजना को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया.

     

    मधुमक्खी पालन की वेबसाइट बनेगी, क्लस्टर मॉडल पर होगा काम

     

    मंत्री ने मधुमक्खी पालन योजना के लिए अलग वेबसाइट बनाने का भी निर्देश दिया. इस वेबसाइट पर योजना से जुड़े हर किसान की जानकारी, उनके उत्पाद और सफलता की कहानियां डाली जाएंगी. साथ ही शहद और अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मार्केट लिंकेज तैयार करने को कहा गया.

    बैठक में हाईटेक नर्सरी सह उद्यानिकी पार्क की प्रक्रिया तेज करने, आईसीएआर-आईआईएचआर, बेंगलुरु से डीपीआर मंगाने और गोधन न्याय योजना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया.

    मंत्री ने कहा कि अब सिर्फ खेती पर नहीं, बल्कि प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सके. उन्होंने क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने और सभी प्रमंडलों में योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए पांचों सहायक निदेशकों को अलग-अलग जिम्मेदारी देने का निर्देश भी दिया.

    बैठक के अंत में शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार का लक्ष्य झारखंड के उद्यानिकी क्षेत्र को आधुनिक, तकनीक आधारित और किसान केंद्रित बनाना है. किसानों को उत्पादन से लेकर बाजार तक हर स्तर पर बेहतर सुविधा मिले, ताकि उनकी आय बढ़े और झारखंड के कृषि उत्पाद देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सकें.

    बैठक में विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी., विशेष सचिव गोपाल जी तिवारी, उद्यान निदेशक परवीन टोप्पो समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

    Also Read : झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शिल्पी नेहा तिर्की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
    Next Article राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.