रांची स्थित टूरियन वर्ल्ड स्कूल में 27 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित CBSE East Zone Archery Championship 2026 में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया.
गुमला की होनहार तीरंदाज श्रेया उरांव ने 40 मीटर दूरी स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. वहीं अनुष्का तिवारी ने इसी स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर झारखंड को गौरवान्वित किया.
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों के बीच दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. कड़े मुकाबले के बावजूद श्रेया उरांव ने सिल्वर और अनुष्का तिवारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया.
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई है. उनकी सफलता को झारखंड में तीरंदाजी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत माना जा रहा है. साथ ही यह उपलब्धि राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी.
प्रतियोगिता के समापन पर दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
Also Read: दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

