Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    naveen Patnayak
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक द्वारा छात्र हितों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, नवीन पटनायक ने अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी या सोनम वांगचुक का नाम सीधे तौर नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और छात्रों से बातचीत शुरू करनी चाहिए.

    परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर होना चिंता की बात

    नवीन पटनायक ने कहा कि देश के लाखों बच्चों के लिए शिक्षा ही बेहतर भविष्य का सबसे बड़ा सहारा है. किसी भी देश की तरक्की मजबूत शिक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली पर निर्भर करती है. भारत ने भी इसी व्यवस्था के दम पर अच्छे डॉक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनियर और शिक्षक तैयार किए हैं.

    उन्होंने कहा कि आज परीक्षा प्रणाली पर लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है. यह सिर्फ किसी एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसका सबसे ज्यादा असर उन मेहनती छात्रों पर पड़ता है, जो अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं. गरीब परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा ही आगे बढ़ने का सबसे बड़ा जरिया है और अगर परीक्षा प्रणाली पर भरोसा नहीं रहेगा तो उनका भविष्य भी प्रभावित होगा.

    उन्होंने कहा कि करोड़ों छात्रों से जुड़े इस मुद्दे पर संसद में सबसे पहले चर्चा होनी चाहिए. साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि भविष्य में पेपर लीक, मूल्यांकन में गड़बड़ी और दूसरी खामियां दोबारा न हों. उन्होंने कहा कि इन मामलों में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए.

    शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों से संवाद की अपील

    नवीन पटनायक ने सरकार से अपील की कि वह राजनीति से ऊपर उठकर कई दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत करे. उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र बातचीत से मजबूत होता है, चुप्पी से नहीं.

    उन्होंने कहा कि सरकार अगर खुले मन से छात्रों से संवाद करेगी तो शिक्षा व्यवस्था और लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा फिर से मजबूत होगा.
    अपने बयान के आखिर में नवीन पटनायक ने कहा कि बीजू जनता दल देश के युवाओं और छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है.

    Also Read : सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    ओड़िशा नवीन पटनायक बीजू जनता दल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा
    Next Article आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.