Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Hemant Soren
    Hemant Soren
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार को आयोजित रथयात्रा महोत्सव-2026 में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमन्त सोरेन शामिल हुए. दोनों ने भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

    सीएम हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय-जय जगन्नाथ” के जयकारों से गूंज उठा. हजारों श्रद्धालु भी इस पावन अवसर के साक्षी बने और पूरे उत्साह के साथ रथयात्रा में शामिल हुए.

    मंदिर की पहचान बढ़ाने के लिए बनेगा भव्य तोरणद्वार

    रथयात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सीएम हेमन्त सोरेन ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर की भव्यता और पहचान को और मजबूत किया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर एक भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराएगी, ताकि दूर से ही मंदिर की अलग पहचान दिखाई दे.

    सीएम ने कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर झारखंड की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर है. इसे पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि रथयात्रा महोत्सव का श्रद्धालु पूरे वर्ष इंतजार करते हैं और आज उमड़ी भीड़ इस मंदिर की लोकप्रियता और धार्मिक महत्व को दर्शाती है. आने वाले वर्षों में इस मेले को और अधिक व्यवस्थित, भव्य और प्रभावी बनाया जाएगा.

    राज्यपाल और सीएम ने दी रथयात्रा की शुभकामनाएं

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमन्त सोरेन ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं तथा राज्य निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे.
    रथयात्रा महोत्सव में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला.

    Also Read : हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

    जगन्नाथ रथयात्रा सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे
    Next Article राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.