Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 15, 2026Updated:July 15, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड के मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में अब एमबीबीएस की 250 सीटों पर दाखिला होगा. नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) ने रिम्स की सीटें 180 से बढ़ाकर 250 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यानी इसी शैक्षणिक सत्र से 70 छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई का अतिरिक्त मौका मिलेगा.

    अब तक हर साल झारखंड के कई छात्र कम सीटों की वजह से दूसरे राज्यों के मेडिकल कॉलेजों का रुख करते थे. लेकिन सीटें बढ़ने के बाद राज्य के छात्रों को अपने ही राज्य में मेडिकल की पढ़ाई करने का ज्यादा मौका मिलेगा.

    पहले एमजीएम की सीटें बढ़ीं, अब रिम्स को भी मिला फायदा

    स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग लंबे समय से राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी सीटें बढ़ाने की कोशिश कर रहा था. विभाग ने एनएमसी और केंद्र सरकार को समय पर सभी जरूरी दस्तावेज और अनुपालन रिपोर्ट भेजी. इसके बाद रिम्स में सीटें बढ़ाने की मंजूरी मिल गई.

    इससे पहले सरकार ने जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भी एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कराई थी. अब दूसरे चरण में रिम्स की सीटें भी 180 से बढ़कर 250 हो गई हैं.

    MBBS Seat Matrix (State Wise)
    MBBS Seat Matrix (State Wise)

    रिम्स की कमियां होंगी दूर 

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह झारखंड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत है. उन्होंने कहा, “हम जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं और आज उसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है. रिम्स सहित पूरे स्वास्थ्य तंत्र में जो भी कमियां थीं, उन्हें दूर करने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है. आज व्यवस्थाएं लगातार बेहतर हो रही हैं. हमारी पूरी टीम समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और आने वाले समय में रिम्स एक नए स्वरूप में पूरे देश के सामने उभरेगा.”

    दूसरे राज्यों में न जाना पड़े इसलिए बढ़ाई जा रही सीटें

    वहीं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार चाहती है कि झारखंड के छात्रों को बेहतर मेडिकल शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े. इसलिए सिर्फ सीटें ही नहीं बढ़ाई जा रही हैं, बल्कि आधुनिक लैब, नए उपकरण, फैकल्टी, छात्रावास और दूसरी सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस और पीजी सीटें बढ़ाई जाएंगी.

    रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ. डी. के. सिन्हा ने कहा कि एनएमसी की मंजूरी पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार जताया. साथ ही भरोसा दिलाया कि रिम्स एनएमसी के सभी मानकों का पालन करते हुए छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराएगा.

    सरकार का मानना है कि एमजीएम और रिम्स दोनों में सीटें बढ़ने से राज्य के छात्रों को बड़ा फायदा होगा. आने वाले वर्षों में झारखंड में ज्यादा डॉक्टर तैयार होंगे, जिससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं भी पहले से ज्यादा मजबूत होंगी.

    Also Read : झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    Rims नेशनल मेडिकल कमिशन राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन भरोसा : रामगढ़ पुलिस ने लौटाई 125 लोगों की खोई ‘मुस्कान’
    Next Article महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.