Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»जमशेदपुर हत्याकांडः घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर एसएसपी-एसपी कर रहे थे डिनर, पर नहीं उठाया फोन, क्या इसलिए हेमंत सोरेन ने आधी रात हटा दिया? 
    क्राइम

    जमशेदपुर हत्याकांडः घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर एसएसपी-एसपी कर रहे थे डिनर, पर नहीं उठाया फोन, क्या इसलिए हेमंत सोरेन ने आधी रात हटा दिया? 

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SSP Piyush dwedi
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार किसी आईपीएस अधिकारी को सोशल मीडिया में पद से हटाया है. यह मामला जमशेदपुर के पूर्व एसएपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसांवा के एसपी निधि द्धिवेदी से जुड़ा है. दोनों आईपीएस अधिकारी पति-पत्नी है.

    जमशेदपुर के डीडी बार प्रकरण में जमशेदपुर के पूर्व एसएसपी पियूष पांडेय की घोर लापरवाही सामने आई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिमांशु सिंह (मृत) को जिस जगह पर पुलिस के समक्ष अपराधियों ने मारा है, उससे ठीक कुछ दूर पर स्थित एक प्रतिष्ठित जगह में पूर्व एसएसपी और उनकी पत्नी डिनर का लुफ्त उठा रहे थे.

    हालांकि, इस दौरान कई बार कनीय पदाधिकारी उनसे संपर्क करने का प्रयास किए, लेकिन पूर्व एसएसपी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. देर रात जमशेदपुर के सिटी एसपी पर भी हमला हुआ, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया. हां, इन सब के बीच देर रात पूरा मामला जब मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा, तो घोर लापरवाही का नतीजा पद से हटाना पड़ा.

    जमशेदपुर के व्यापारियों का कारोबार सरायकेला-खरसांवा में

    सूत्रों का कहना है कि जमशेदपुर के ज्यादातर व्यापारियों का कारोबार सरायकेला-खरसांवा में है. जबकि, इन लोगों का आवास जमशेदपुर में. अगर, एक पर कार्रवाई कर दूसरे को रहने दिया जाता तो फिर कारोबार करने में व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता. इन सब समस्याओं को देखते हुए एक साथ दोनों पर मुख्यमंत्री को कार्रवाई के दिशा में कदम उठाना पड़ा.

    इधर जमशेदपुर पुलिस ने डीडी बार के मालिक नीरज सिंह और हत्याकांड का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की रिमांड अवधि आज समाप्त हो गई है. दोनों से पूछताछ में पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली है. वहीं, मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर हुई पूछताछ में भी कोई खास सुराग नहीं मिला है.

    क्या है मामला

    बीते 27 जून को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के पास दो पक्षों के बीच विवाद के बाद विश्वनाथ मंडल और उसके सहयोगियों ने हिमांशु सिंह और प्रत्युष पर चापड़ और अन्य चीजों से हमला किया था. इस दौरान हिमांशु सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर ने काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन हिमांशु सिंह की मौत हो गई थी. वो करनी सेना से भी जुड़े थे.

    Also Read : जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    एसपी निधि द्धिवेदी जमशेदपुर डीडी पूर्व एसएपी पीयूष पांडेय बिष्टुपुर हिमांशु सिंह हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजानिए, इंग्लैंड को धूल चटाने वाली आदिवासी खिलाड़ी कौन है?
    Next Article निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, लेटर में क्या-क्या लिखा

    Related Posts

    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    क्राइम

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026
    क्राइम

    जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    July 14, 2026
    Latest Posts

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    July 14, 2026

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.