Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आठ साल पहले जिस इमारत का किया उद्घाटन उसी में कैद हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम
    जोहार ब्रेकिंग

    आठ साल पहले जिस इमारत का किया उद्घाटन उसी में कैद हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली: केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में गृह मंत्री और वित्त मंत्री का पदभार संभालने वाले पी चिदंबरम को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने बुधवार रात को दिल्ली से उनके जोर बाद स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम उन्हें एजेंसी के मुख्यालय लेकर आई है। यहां दिलचस्प बात यह है कि सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करके जिस इमारत में रखा हैं उसका उद्घाटन खुद चिदंबरम ने किया था।
    सीबीआई मुख्यालय की इस इमारत का उद्घाटन 30 जून, 2011 को किया गया था। जिसमें चिदंबरम मुख्य अतिथियों में शामिल थे। उस दौरान चिदंबरम तत्कालीन गृह मंत्री थे और मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री। दोनों ने सीबीआई की इस इमारत का उद्घाटन किया था। इन दोनों नेताओं के अलावा कपिल सिब्बल, वीरप्पा मोईली, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे।
    जानकारी के अनुसार चिदंबरम को रात भर इसी इमारत में रखा गया था और यहीं से गुरुवार को सीबीआई उन्हें अदालत में पेश करेगी। इससे पहले मंगलवार रात को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय चिदंबरम को ढूंढने की कोशिश कर रही थी। दोनों ही एजेंसियां उनका पता लगाने में नाकाम रही थीं। इसके बाद चिदंबरम अचानक रात के आठ बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और यहां 10 मिनट तक प्रेस कॉफ्रेंस की। इसके बाद वह अपने जोर बाग स्थित घर पहुंचे जहां से उन्हें पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया।
    पत्रकारों को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, मेरा मानना है कि लोकतंत्र की नींव स्वतंत्रता है, संविधान का सबसे मूल्यवान अनुच्छेद, अनुच्छेद 21 है जो जीवन और स्वतंत्रता की गारंटी देता है। अगर मुझे जीवन और स्वतंत्रता के बीच चयन करने के लिए कहा जाएगा, तो मैं स्वतंत्रता को चुनूंगा। पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ है, जिससे कुछ लोगों को चिंता हुई है और कई को भ्रम हुआ है। आईएनएक्स मीडिया मामले में, मुझ पर किसी भी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है और न ही मेरे परिवार के किसी अन्य सदस्य पर है। ईडी या सीबीआई द्वारा सक्षम अदालत के सामने कोई चार्जशीट दायर नहीं की गई है। मुझे फंसाया गया है।

    #National News #Online news Latest hidni news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजीव गौबा बने नये कैबिनेट सचिव
    Next Article प्याज के बढ़ते दाम, जनता परेशान, जानिए पूरी रिपोर्ट….

    Related Posts

    देश

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025
    कारोबार

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025
    देश

    छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली फिर सफलता, गजराला समेत 3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर

    June 18, 2025
    Latest Posts

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025

    कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फा’यरिंग मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

    June 18, 2025

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    June 18, 2025

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025

    मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.