Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 28, 2026Updated:June 28, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में ‘सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की एक मछली फैक्ट्री में हुए अमोनिया गैस लीक हादसे को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन वहां काम करने वाले झारखंड के मजदूरों अभी भी मुसीबत में हैं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें धनबाद की रहने वाली प्रीति देवी का नाम भी शामिल हैं। इस बीच, फैक्ट्री में काम करने वाले झारखंड के करीब 40 आदिवासी मजदूरों ने इल्जाम लगाया है कि प्रशासन ने उन्हें हादसे के दिन से ही एक निजी बिल्डिंग के हॉल में बंद कर रखा है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें वहां से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है, जिससे वे खुद को बंधक जैसा महसूस कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद अब झारखंड सरकार ने भी इस पर कदम उठाया है।

    अस्पताल में भर्ती अपनों से मिलने पर भी पुलिस का पहरा

    हादसे में कुल 83 मजदूर जख्मी हुए थे, जिनमें से कई का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हॉल में रोके गए धनबाद के बबलू कुमार का कहना है कि फैक्ट्री से करीब 10 किलोमीटर दूर इस इमारत के बाहर 25 से ज्यादा पुलिसवाले तैनात हैं। बबलू की पत्नी खुद अस्पताल में भर्ती है। बबलू का कहना है कि उन्हें खाना तो मिल रहा है, लेकिन आजादी नहीं है। जब भी वह अपनी बीमार पत्नी से मिलने की मिन्नतें करते हैं, तो पुलिस वाले उन्हें साथ ले जाते हैं और चंद मिनटों में ही वापस लाकर उसी हॉल में बंद कर देते हैं। चाईबासा की 18 साल की चुंदरी पिंगुआ भी अपनी बहन के साथ यहां फंसी हैं और रोते हुए सिर्फ एक ही सवाल पूछ रही हैं कि आखिर उन्हें इस तरह क्यों कैद करके रखा गया है?

    बकाया मजदूरी और मुआवजे के बाद ही लौटेंगे घर

    मजदूरों के मुताबिक, उनके साथ काम करने वाले ओडिशा के करीब 70 मजदूरों को वहां की सरकार वापस ले जा चुकी है और असम के मजदूरों को भी भेजने की तैयारी है, लेकिन वे अभी भी फंसे हुए हैं। मजदूरों ने हॉल के भीतर से एक वीडियो जारी कर वहां के हालात बयां किए हैं। वहीं, झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई है। मामले पर सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रवासी श्रमिक सेल को तत्काल सही सलामत मजदूरों को वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। विभाग की ओर से बताया गया है कि तिरुवल्लूर की कलेक्टर एस. कविता से बातचीत हो रही है। जल्द ही मजदूरों की सही सलामत वापसी हो जाएगी।

    दूसरी तरफ, घर लौटने की छटपटाहट के बीच मजदूरों ने एक मांग भी रखी है। उनका कहना है कि तमिलनाडु छोड़ने से पहले कंपनी और वहां का प्रशासन यह पक्का करे कि गैस लीक से प्रभावित लोगों को पूरा मुआवजा मिले और उनकी महीनों की बकाया मजदूरी का हिसाब तुरंत किया जाए।

    Also Read : जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    40 laborers are trapped 40 मजदूर कैदी अवस्था में Ammonia gas leak in Tamil Nadu: A laborer from Jharkhand has died and a plea for help has been made to the Chief Minister. Tamil Nadu: 15 dead in ammonia gas leak; what did the 40 trapped Jharkhand workers say? तमिलनाडु : अमोनिया गैस लीक से 15 की मौत तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीकः झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौत मैरिज हॉल में बंद झारखंड के 40 मजदूर क्या बोले? सीएम से मदद की गुहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप
    Next Article रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    आदिवासी

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    Latest Posts

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026

    SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

    October 11, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.