Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 19, 2026Updated:June 19, 2026No Comments4 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SVU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित कमीशनखोरी के मामले में SVU यानी स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने अपनी जांच तेज कर दी है। मामले के मुख्य आरोपी रिशुश्री की गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसी उन अधिकारियों और लोगों तक पहुंच रही है, जिनका नाम पूछताछ के दौरान सामने आया है। इसी क्रम में निलंबित IAS अधिकारी योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा के आवासों पर जांच की गई। वहीं रिशुश्री से जुड़ी कंपनी मातृस्वा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार के घर पर भी छापेमारी की गई।

    अभिलाषा शर्मा से विदेश यात्राओं का मांगा गया ब्योरा

    एसवीयू की टीम ने बेली रोड स्थित IAS अधिकारी अभिलाषा शर्मा के सरकारी आवास पर पहुंचकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। जांच एजेंसी ने उनसे विदेश यात्राओं से जुड़े कागजात, पासपोर्ट और यात्रा खर्च का पूरा विवरण मांगा है। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से यह चर्चा थी कि अभिलाषा शर्मा विदेश यात्रा पर गई थीं। हालांकि अब तक जांच एजेंसी को उनके विदेश जाने से संबंधित स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। इसी कारण उनके पासपोर्ट और यात्रा रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके अलावा एसवीयू यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनकी पर्यटन यात्राओं का खर्च किसने उठाया था। आरोप है कि इन यात्राओं को रिशुश्री द्वारा प्रायोजित किया गया हो सकता है। जांच टीम यह भी देख रही है कि अभिलाषा शर्मा ऐसे पदों पर तैनात रही थीं या नहीं, जहां से रिशुश्री को सरकारी कामों में लाभ मिल सकता था।

    रिशुश्री की डायरी में दर्ज उपहारों की भी जांच

    जांच एजेंसी रिशुश्री की डायरी में दर्ज उपहारों और अन्य लेन-देन की जानकारी की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि यह पता लगाया जाए कि डायरी में जिन उपहारों का उल्लेख किया गया है, वे वास्तव में संबंधित अधिकारियों को दिए गए थे या नहीं।

    योगेश सागर के आवास पर दस्तावेजों की जांच

    निलंबित IAS अधिकारी योगेश सागर के आईएएस कॉलोनी स्थित आवास पर भी एसवीयू की टीम पहुंची। यहां अधिकारियों ने कई दस्तावेजों की जांच की और उनसे जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि जिन विभागों या पदों पर योगेश सागर तैनात रहे, वहां रिशुश्री का नेटवर्क किस प्रकार काम कर रहा था। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि सरकारी टेंडरों में किसी प्रकार का अनुचित लाभ तो नहीं पहुंचाया गया। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी करीब दो दर्जन सवालों की सूची के साथ उनके आवास पर पहुंची थी। इन सवालों के जरिए रिशुश्री और योगेश सागर के बीच संभावित संबंधों की जांच की जा रही है।

    गिरफ्तारी के बाद बिना शोकॉज हुआ था निलंबन

    रिशुश्री की गिरफ्तारी के बाद ही अभिलाषा शर्मा और योगेश सागर को निलंबित कर दिया गया था। बताया गया था कि रिशुश्री के मोबाइल चैट और डायरी में दोनों अधिकारियों का उल्लेख “भैया” और “दीदी” के रूप में किया गया था। गौरतलब है कि निलंबन से पहले दोनों अधिकारियों को कोई शोकॉज नोटिस जारी नहीं किया गया था और न ही उस समय इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अब लगभग 20 दिन बाद जांच एजेंसी ने उनके आवासों पर पहुंचकर विस्तृत पूछताछ और दस्तावेजों की जांच शुरू की है।

    मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के घर भी पहुंची जांच टीम

    रिशुश्री की गिरफ्तारी के बाद ही यह बात सामने आई थी कि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज उसकी कंपनी मातृस्वा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े लोगों के पास हो सकते हैं। इसके बावजूद कंपनी के निदेशक पवन कुमार के घर पर एसवीयू की टीम अब पहुंची है। टीम ने उनके आवास पर कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। विशेष रूप से सरकारी टेंडरों, भुगतान, अनुबंध और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

    Also Read : जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    जानिए किस पर कसा शिकंजा दो IAS अधिकारियों के ठिकानों पर SVU की रेड बिहार : दो और IAS निशाने पर रिशुश्री से जुड़े नेटवर्क की जांच तेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद
    Next Article झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.