Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं जननेता स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाहपुर-गढ़वा रोड स्थित किन्नी गांव में उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, मेयर अरुणा शंकर सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वर्गीय अनिल चौरसिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।

    भीषण गर्मी में भी उमड़ी लोगों की भीड़

    भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धांजलि सभा में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने अपने प्रिय नेता को याद करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को स्मरण किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि अनिल चौरसिया हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे।

    गरीबों और दलितों के हक के लिए लड़ते रहे : रघुवर दास

    सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अनिल चौरसिया गरीबों, दलितों और शोषितों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच उनकी गहरी पकड़ का प्रमाण है। रघुवर दास ने कहा कि 16 जून 2012 का दिन पलामू सहित पूरे क्षेत्र के लिए दुखद था, क्योंकि इसी दिन जनमानस के लोकप्रिय नेता अनिल चौरसिया का निधन हुआ था। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद करने का काम किया और लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई।

    पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प

    विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि उनके पिता ने गरीबों पर होने वाले अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष किया। जनता ने उनके संघर्ष और सेवा को याद रखते हुए उन्हें तीन बार विधायक बनने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जनहित के लिए कराए जा रहे विकास कार्यों से कुछ लोग परेशान हैं, लेकिन वे जनता की सेवा के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है और वे उसी दिशा में काम कर रहे हैं।

    अंतिम जनसभा के बाद बिगड़ी थी तबीयत

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि 14 जून 2012 को अनिल चौरसिया ने गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड के बोडरी गांव में भीषण गर्मी के बीच अपनी अंतिम जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और 16 जून 2012 को उनका निधन हो गया था। उनके निधन को 14 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते हैं। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।

    Also Read : अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    and the downtrodden: Raghubar Das Anil Chaurasia was the voice of the poor Dalits गरीबों दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.