Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लूटकांड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मालवरिया बस्ती के समीप सुनसान सड़क पर बाइक सवार युवक से मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एसआईटी की मदद से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना 4 जून की रात करीब 2:30 बजे की है। पीड़ित युवक के आवेदन पर हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

    तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान सभी ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। जांच में पता चला कि सभी आरोपी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के लोटनिया गांव के निवासी हैं और आपस में मित्र हैं। उन्होंने सुनसान स्थानों पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने की योजना पहले से बना रखी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई हीरो स्प्लेंडर बाइक (संख्या जेएच-03 एएन-7053) वसीम अख्तर के घर से तथा नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन उज्ज्वल उपाध्याय के घर से बरामद कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोटनिया निवासी उज्ज्वल कुमार उपाध्याय (20) और वसीम अख्तर (21) के रूप में हुई है। वहीं, दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

    Also Read : साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    including two minors. Malvariya robbery case solved within 24 hours; police nab four दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा लूटकांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा
    Next Article देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.