Koderma : कोडरमा के मशहूर तिलैया डैम में घूमने आए बिहार के एक इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान बिहार के बोधगया निवासी 32 वर्षीय अविनाश शर्मा के रूप में हुई है, जो एसोसिएट से इंजीनियर थे। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए तिलैया डैम पहुंचे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अविनाश शर्मा अपने छह दोस्तों के साथ बोधगया से कोडरमा के तिलैया डैम घूमने आए थे। घूमने-फिरने के दौरान अविनाश अपने दो दोस्तों के साथ डैम में नहाने उतर गए, जबकि उनके कुछ साथी बाहर ही मौजूद थे। बताया जाता है कि सभी लोग पिकनिक और घूमने के मकसद से यहां पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान अचानक अविनाश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की तरफ चले गए। देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगे। साथ में नहा रहे दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोस्तों ने शोर मचाकर अन्य साथियों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी।
accident news Bihar Engineer Death Bihar news Bodh Gaya News Breaking News Koderma. drowning incident Engineer Death News Engineer Drowned Friends Trip Tragedy Jharkhand news Kodarma news Koderma Accident News koderma news latest Jharkhand news Local News Jharkhand Tilaiya Dam Tilaiya Dam Accident Tilaiya Dam News tourist spot accident water accident


