Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धूप में खेलने पर डांट पड़ी तो घर छोड़ निकले भाई-बहन, रांची पुलिस ने चर्च से किया सकुशल बरामद
    झारखंड

    धूप में खेलने पर डांट पड़ी तो घर छोड़ निकले भाई-बहन, रांची पुलिस ने चर्च से किया सकुशल बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2026Updated:May 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर सेक्टर-01, धुर्वा निवासी चिरंजीव कुमार महतो के दो बच्चे घर से अचानक लापता हो गए थे। बताया गया कि 25 मई को दिन करीब 12 बजे मां ने दोनों बच्चों को तेज धूप में खेलने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर 6 साल के युवांश महतो और 10 साल की रोशनि कुमारी घर से पैदल ही निकल गए। काफी देर तक बच्चा घर वापस नहीं आया तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार वालों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद बच्चों के पिता ने जगन्नाथपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    कई थानों की पुलिस को लगाया गया

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। एसपी नगर और ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को खोजबीन में लगाया गया। इस अभियान में जगन्नाथपुर, धुर्वा, अरगोड़ा, डोरंडा, डेली मार्केट, लोअर बाजार थाना समेत तुपुदाना और पुंदाग ओपी की टीमों को भी शामिल किया गया।

    CCTV और तकनीकी जांच से मिला सुराग

    पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बुधवार को तुपुदाना के चांद गांव स्थित एक चर्च से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस बच्चों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : आपसी रंजिश का नतीजा है खूंटी का डबल म’र्डर, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    #Ranchi #RanchiPolice #MissingChildren #BrotherSister #ChildSafety #JharkhandNews #RanchiNews #PoliceAction #Church #BreakingNews #FamilyDrama #ChildRescue #JharkhandPolice #LocalNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपसी रंजिश का नतीजा है खूंटी का डबल म’र्डर, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article कोडरमा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 लाख की अवैध लकड़ियां जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026
    Latest Posts

    सात संगीन मामलों में वांटेड मास्टर चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, पिस्टल और गोलियां जब्त

    July 12, 2026

    ‘100 करोड़ भी दोगे तो नहीं टूटेगा एक भी विधायक’… उमर अब्दुल्ला की दिल्ली को खुली चेतावनी

    July 12, 2026

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.