Dhanbad : धनबाद जिले के बरोरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान भेलव में निवासी सुभाष बाउरी (52) के रूप में हुई है। वह बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि सुबह वह खोदो नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुभाष बाउरी मिर्गी बीमारी से पीड़ित थे। खतरा करीब जा रही है कि नहाने के दौरान उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह नदी में डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की, तब घटना का पता चला।


