Joharlive Desk
जलगांव : महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका के किंगाओ गांव में एक भीषण हादसा हो गया है। रविवार रात को यहां एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार सभी लोग मजदूर थे।
पुलिस ने बताया कि सभी मृतक अभोदा, करहला और रावेर के जिले के मजदूर थे। किंगाओ गांव में मंदिर के पास आधी रात को उनका पपीते से लदा ट्रक पलट गया। इस कारण उनकी मौत हो गई। घायल मजदूरों को गंभीर चोट आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पपीते से भरा ट्रक धुले से रावेल की ओर जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक में मौजूद सभी 15 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शुरुआती जांच में लग रहा है कि ट्रक के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह घटना घटित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘महाराष्ट्र के जलगांव में हुए ट्रक हादसे से दिल बहुत दुखी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Article15 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

