Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों में जीवलाल गंझू और मो. फैजान मलिक शामिल हैं। दोनों चतरा के सिमरिया के रहने वाले हैं। इनके पास से 7.196 किलो अफीम, 78.4 किलो डोडा, दो मोबाइल फोन और एक टीवीएस एक्सएल 100 बाइक बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बजराही के पास बगरा-चतरा रोड किनारे मैदान में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में अंचलाधिकारी, सिमरिया, थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, एनडीपीएस थाना के एसआई मो. समी अंसारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    पुलिस की गाड़ी देखते ही भागने लगे आरोपी

    छापेमारी टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद लोग पुलिस वाहन देखकर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी जंगल की ओर भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम जीवलाल गंझू और मो. फैजान मलिक बताया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम की खरीद-बिक्री के लिए वहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मैदान में खड़ी टीवीएस एक्सएल 100 बाइक की डिक्की में अफीम रखी हुई है।

    बाइक की डिक्की से मिला अफीम

    पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो डिक्की से दो प्लास्टिक डिब्बों में अफीम बरामद हुई। इसके बाद जीवलाल गंझू से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसके घर में भी अफीम और डोडा छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की। वहां से एक केन में रखा अफीम और तीन प्लास्टिक बोरे में भरा डोडा बरामद किया गया। बरामद डोडा का कुल वजन 78.4 किलो बताया गया है।

    फरार आरोपियों की तलाश जारी

    पुलिस के मुताबिक मौके से फरार होने वालों की पहचान हैदर खान उर्फ दीवान और दिलावर खान के रूप में हुई है। दोनों ईचाक कला गांव के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    Also Read : रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

    7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा जब्त Police Strike Against Drug Network in Chatra: 7 kg of Opium and 78 kg of Doda Seized चतरा में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
    Next Article सीएम के निर्देश पर सड़क पर उतरी खूंटी पुलिस, लोगों को पिला रही ठंडा पानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026
    खेल-सिनेमा

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.