Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग पुलिस ने चलाया नो पार्किंग के खिलाफ जागरूकता अभियान, दो दिन बाद कटेगा चालान
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस ने चलाया नो पार्किंग के खिलाफ जागरूकता अभियान, दो दिन बाद कटेगा चालान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और सड़क जाम को देखते हुए हजारीबाग पुलिस ने रविवार को नो पार्किंग के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान माइक से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की गई।

    अभियान के दौरान इंद्रपुरी चौक से लेकर मेन रोड झंडा चौक, पानी टंकी, पैगोडा चौक, सुंदरी मार्केट, पंच मंदिर चौक, छोटी ग्वालटोली चौक, खाजा चौक, सांसद महोदय मोड़, कल्लू चौक और जिला मोड़ तक विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने दुकानदारों, वाहन चालकों और राहगीरों को बताया कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों को परेशानी होती है।

    टोटो और ऑटो चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें और सड़क पर जाम की स्थिति पैदा नहीं करें। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन दो दिनों के बाद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

    इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर ने किया। उनके नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों और 10 गृहरक्षकों की टीम गठित की गई थी। टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में माइकिंग कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने की सलाह दी।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही लोगों से सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

    Also Read : सिमडेगा में 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    Hazaribagh Police Launches Awareness Campaign Against No-Parking; Fines to Be Issued After Two Days दो दिन बाद कटेगा चालान हजारीबाग पुलिस ने चलाया नो पार्किंग के खिलाफ जागरूकता अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट
    Next Article सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    झारखंड

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.