Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में गर्मी का कहर, मेदिनीनगर बना सबसे गर्म शहर, पारा 44°C के पार
    झारखंड

    झारखंड में गर्मी का कहर, मेदिनीनगर बना सबसे गर्म शहर, पारा 44°C के पार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गर्मी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में गर्मी अब लोगों की सहनशक्ति की परीक्षा लेने लगी है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल दिख रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी मेदिनीनगर में रिकॉर्ड की गई। यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.8 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। वहीं बोकारो में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चाईबासा में 39.4 डिग्री और जमशेदपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    कई जिलों में लू चलने की चेतावनी

    मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में लू चलने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवा लोगों को ज्यादा परेशान कर सकती है। इसके अलावा रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा में भी तापमान बढ़ने से उमस और गर्मी का असर महसूस होगा।

    दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

    भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में राहत की भी संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कई जगहों पर दोपहर बाद बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

    तेज हवा और वज्रपात का भी अलर्ट

    24 और 25 मई को बोकारो और धनबाद समेत उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में तेज गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। वहीं राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है।

    Also Read : रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल : 15 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, बदले गए कई थानों और टीओपी के प्रभारी… देखें पूरी लिस्ट

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस में बड़ा फेरबदल : 15 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, बदले गए कई थानों और टीओपी के प्रभारी… देखें पूरी लिस्ट
    Next Article भीषण गर्मी में बिजली संकट पर भड़के संजय सेठ, बोले- जनता परेशान, सरकार बेखबर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    खेल-सिनेमा

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026
    Latest Posts

    सौरव गांगुली @54: जिसने विदेशी जमीन पर जीतना सिखाया

    July 8, 2026

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.