Ranchi : रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैI यहां लिफ्ट के बार-बार खराब होने की वजह अब सामने आई है और इसे जानकर हर कोई हैरान हैI जानकारी के मुताबिक अस्पताल की कई लिफ्टों के सेंसर गुटखा और पान मसाला थूकने की वजह से खराब हो रहे हैंI इससे लिफ्ट अचानक बंद पड़ जाती है या बीच में अटक जाती हैI रिम्स में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैंI अस्पताल की कई बिल्डिंग बहुमंजिला हैं, ऐसे में मरीजों के लिए लिफ्ट ही सबसे बड़ा सहारा होती हैI लेकिन लिफ्ट खराब होने से बुजुर्ग, गंभीर मरीज और व्हीलचेयर पर आने वाले लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही हैI कई बार मरीजों को सीढ़ियों के सहारे ऊपर ले जाना पड़ता हैI
सेंसर पर थूकने से हो रही खराबी
अस्पताल प्रशासन के अनुसार कई लोग लिफ्ट के अंदर ही गुटखा और पान मसाला थूक देते हैंI इससे लिफ्ट के सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर असर पड़ रहा हैI सेंसर खराब होने की वजह से लिफ्ट सही तरीके से काम नहीं कर पा रही हैI कई बार लिफ्ट फ्लोर पर रुकती नहीं या अचानक बंद हो जाती हैI रिम्स में लिफ्ट खराब होने का मामला नया नहीं हैI इससे पहले भी कई रिपोर्टों में अस्पताल की लिफ्ट व्यवस्था पर सवाल उठ चुके हैंI कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि अस्पताल की 36 में से 13 लिफ्ट खराब थीं और कई लिफ्टों के सेंसर काम नहीं कर रहे थेI
मरीजों में डर का माहौल
लगातार खराब हो रही लिफ्टों की वजह से मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल भी हैI कई लोग लिफ्ट में फंसने के डर से सीढ़ियों का इस्तेमाल करने लगे हैंI खासतौर पर कार्डियोलॉजी और मेडिसिन विभाग में आने वाले मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि यहां कई मरीजों को ज्यादा चलने-फिरने से मना किया जाता हैI रिम्स प्रशासन ने लोगों से अस्पताल परिसर को साफ रखने और लिफ्ट में गुटखा-पान मसाला नहीं थूकने की अपील की हैI अधिकारियों का कहना है कि छोटी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन रही हैI अगर लोग नियमों का पालन करें, तो लिफ्ट व्यवस्था काफी हद तक सुधर सकती हैI
Also Read : रांची में चर्चित यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट का फैसला, 3 साल की कैद और 10,000 जुर्माना


