Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 21, 2026Updated:May 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक तरफ कई उद्यमों में भीषण गर्मी वाले लोगों को चिंता हो रही है, तो दूसरी तरफ कुछ देशों में तूफान, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची में रविवार को तेज गर्मी की चपेट में रही। रिफ्यूज्ड चिलचिलाती धूप और गर्म होटलों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का यही मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। कहीं लू प्लांट तो कहीं तेज़ हवा और बारिश से राहत मिल सकती है। रविवार को चेन्नई का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तेज़ धूप और माँ की वजह से दो के समय की छुट्टियों पर लोगों की छुट्टी कम। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

    मेदिनीनगर सबसे ज्यादा गर्म

    राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी मेदिनीनगर में रिकॉर्ड की गई। यहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं जमशेदपुर में भी पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहरों में तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सरायकेला में बुधवार को छिटपुट बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में 21 से 23 मई के बीच लू चलने की संभावना जताई है। इन इलाकों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

    22 मई को बदल सकता है मौसम

    22 मई को रांची समेत कई जिलों में दोपहर बाद मौसम करवट ले सकता है। आसमान में बादल छाने, तेज हवा चलने और कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। खासकर संतालपरगना इलाके में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 23 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    रांची समेत इन जिलों में येलो अलर्ट

    रांची, चतरा, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बादल छाने, तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार 26 मई तक झारखंड के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लोगों को तेज गर्मी के साथ अचानक बदलते मौसम के लिए तैयार रहने की जरूरत है। खासकर आंधी और वज्रपात के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

    Also Read : अंतिम संस्कार के 7 दिन बाद जिंदा लौटा व्यक्ति, अब पुलिस जुटी दफ़नाये गए शव की शिनाख्त में

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतिम संस्कार के 7 दिन बाद जिंदा लौटा व्यक्ति, अब पुलिस जुटी दफ़नाये गए शव की शिनाख्त में
    Next Article बहला-फुसलाकर गुमला से भगा ले गया था नाबालिग छात्रा को, पुलिस ने रांची से दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.