Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी राहत, राममोहन नायडू ने लॉन्च किया उड़ान कैफे
    झारखंड

    रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी राहत, राममोहन नायडू ने लॉन्च किया उड़ान कैफे

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। अब एयरपोर्ट पर महंगी चाय और स्नैक्स को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने रांची एयरपोर्ट पर “उड़ान यात्री कैफे” की शुरुआत की है, जहां यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर खाने-पीने की चीजें मिलेंगी। इस कैफे की सबसे खास बात इसकी कम कीमत है। यहां यात्रियों को ₹10 में चाय और पानी की बोतल मिलेगी, जबकि कॉफी, समोसा और दूसरे स्नैक्स करीब ₹20 में उपलब्ध होंगे। एयरपोर्ट पर आमतौर पर महंगे खाने-पीने को लेकर शिकायतें रहती हैं, ऐसे में यह पहल यात्रियों को काफी राहत देने वाली मानी जा रही है।

    आम यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू हुई सुविधा

    सरकार का कहना है कि उड़ान यात्री कैफे का मकसद हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए ज्यादा सुविधाजनक और किफायती बनाना है। खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों से सफर करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है। उड़ान यात्री कैफे के साथ-साथ रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कई और सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। इसमें फ्लायब्ररी, बच्चों के लिए किड्स जोन और AVSAR काउंटर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। फ्लायब्ररी में लोग फ्लाइट का इंतजार करते हुए किताबें पढ़ सकेंगे, जबकि किड्स जोन में बच्चों के खेलने की व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों का कहना है कि अब रांची एयरपोर्ट पहले से ज्यादा “पैसेंजर फ्रेंडली” लग रहा है। खासकर कम कीमत में मिलने वाला खाना और परिवारों के लिए शुरू की गई सुविधाएं लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

    AAlso Read : विदेश भेजने का सपना दिखाकर ठगी, सारथी योजना से जुड़े सेंटर पर गंभीर आरोप

    Breaking news Jharkhand news Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविदेश भेजने का सपना दिखाकर ठगी, सारथी योजना से जुड़े सेंटर पर गंभीर आरोप
    Next Article रामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश, DC ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026
    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये

    July 6, 2026

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.