Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दवा दुकान बंद का पतरातू में व्यापक असर, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
    झारखंड

    दवा दुकान बंद का पतरातू में व्यापक असर, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026Updated:May 20, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दवा दुकानें बंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू में बुधवार को दवा दुकानों की हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर देखने को मिला। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी बंद के आह्वान पर इलाके की अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पतरातू के न्यू मार्केट, बिरसा मार्केट, ब्लॉक मोड़ समेत कई इलाकों में मेडिकल दुकानों के शटर पूरी तरह गिरे रहे। दिनभर मरीज और उनके परिजन दवाओं के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। खासकर बुजुर्ग और नियमित दवा लेने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

    ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध

    दवा दुकानदारों ने बताया कि यह बंद उनकी विभिन्न मांगों को लेकर किया गया है। मुख्य रूप से ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट को खत्म करने और नकली दवाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन कारोबार और बड़ी कंपनियों के डिस्काउंट मॉडल की वजह से छोटे मेडिकल स्टोर का कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है।

    एकदिवसीय सांकेतिक बंद, कुछ जगह मिली राहत

    दुकानदारों ने साफ किया कि यह हड़ताल एकदिवसीय सांकेतिक विरोध है। हालांकि, आपात स्थिति को देखते हुए कुछ जगहों पर सीमित मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराई गईं, ताकि गंभीर मरीजों को परेशानी न हो।

    मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी

    हड़ताल के चलते सबसे ज्यादा मुश्किल उन मरीजों को हुई जो रोजाना दवाएं लेते हैं। कई लोग दवा के लिए दुकानों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन अधिकतर जगहों पर ताले लगे मिले। लोगों ने कहा कि अचानक बंद से उनकी परेशानी और बढ़ गई। रामगढ़ जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े दुकानदारों ने सरकार से मांग की है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द समाधान निकाला जाए।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविकेन्द्रित उत्पादन से बदलेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का चेहरा: कल्पना सोरेन
    Next Article झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.