Chatra : झारखंड के चतरा जिले में नाबालिग लड़कियों की तस्करी की कोशिश को पुलिस और सामाजिक संगठनों की जवाबदेही से नाकाम कर दिया गया। इस मामले में दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़कियों को नौकरी और बेहतर जिंदगी का सपना बैठकों से बाहर ले जाने की फिराक में थे। शक होने पर स्थानीय लोगों और संबंधित टीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू की और दोनों संदिग्ध दलालों को पकड़ लिया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


