Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रेमिका से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमिका से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 18, 2026Updated:May 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतिलेदा पंचायत के लखठाही गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरातफरी मच गई और कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। बताया गया कि लखठाही गांव निवासी 25 वर्षीय संजय रजक सोमवार सुबह करीब चार बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक युवक टावर पर बैठा रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा। इस दौरान वह लगातार अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा।

    लंबे समय से चल रहा था प्रेम संबंध

    ग्रामीणों के मुताबिक संजय का नगर थाना क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ला की रहने वाली एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवती अपने प्रेमी के घर भी पहुंची थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हुई थी। गांव के लोगों का कहना है कि शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की बात भी सामने आई थी, लेकिन अचानक किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद युवती पक्ष की ओर से युवक और उसके परिवार के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। इसी बात से युवक काफी परेशान और आहत बताया जा रहा है।

    “प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा”

    सोमवार सुबह युवक सीधे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ऊपर से वह लगातार यही कहता रहा कि जब तक उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। टावर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां मेले जैसा माहौल बन गया। कई ग्रामीण युवक को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।

    पुलिस और जनप्रतिनिधि करते रहे समझाने की कोशिश

    घटना की सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मदद से युवक से बातचीत शुरू की। काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पूरे मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

    पूरे इलाके में बनी चर्चा का विषय

    प्रेम प्रसंग को लेकर युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। लोग घंटों टावर के नीचे खड़े होकर युवक की हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे। गांव में दिनभर इसी घटना की चर्चा होती रही।

    Also Read : दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों के मोबाइल और कैश लेकर फरार

    he climbed a 150-foot-high tower and staged a high-voltage drama. Insisting on marrying his girlfriend किया हाई वोल्टेज ड्रामा प्रेमिका से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों के मोबाइल और कैश लेकर फरार
    Next Article तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.