Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 May, 2026 ♦ 2:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों के मोबाइल और कैश लेकर फरार
    जामताड़ा

    दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों के मोबाइल और कैश लेकर फरार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा शहर के सरखेलड़ीह मोहल्ले में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय मोबाइल दुकान “मोबाइल सेवा” में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने दुकान की दीवार में सेंधमारी कर लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन और नकद रकम पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

    सुबह दुकान खुलते ही सामने आई चोरी

    दुकान संचालक आलोक जैन ने बताया कि रोज की तरह सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। मोबाइल रखने वाले कई रैक खाली पड़े थे। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद सामान इधर-उधर गिर गया होगा, लेकिन जब उन्होंने पूरी दुकान की जांच की तो मामला चोरी का निकला। आलोक जैन ने बताया कि दुकान के अंदर पूर्वी दीवार में एक छोटा सा छेद बना हुआ था। उसी रास्ते से चोर अंदर घुसे और महंगे मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। चोरों ने कैश काउंटर को भी नहीं छोड़ा और उसमें रखे करीब 55 हजार रुपए नकद निकाल लिए।

    छोटे बच्चे के इस्तेमाल की आशंका

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया। दीवार में बने छेद को देखकर थाना प्रभारी ने आशंका जताई कि चोरी की इस वारदात में छोटे बच्चे का इस्तेमाल किया गया है।

    उन्होंने बताया कि दीवार में बनाया गया छेद काफी छोटा है, जिससे अधिकतम 10 साल तक का बच्चा ही अंदर जा सकता है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी गिरोह ने बच्चों को चोरी के लिए इस्तेमाल तो नहीं किया।

    सीसीटीवी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

    दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने के कारण पुलिस को जांच में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। थाना प्रभारी ने दुकानदार को जल्द दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह दी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पहचान आसान हो सके।

    झाड़ियों में मिले दो मोबाइल

    दुकानदार ने बताया कि आसपास खोजबीन के दौरान रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में दो मोबाइल फोन पड़े मिले हैं। माना जा रहा है कि भागने के दौरान चोरों से ये मोबाइल गिर गए होंगे। फिलहाल चोरी हुए मोबाइल की सही संख्या और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    बढ़ती चोरी से दुकानदारों में डर

    घटना के समय मौजूद मकान मालिक और समाजसेवी देवाशीष सरखेल ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में गश्ती दल रहने के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना चिंता की बात है। पुलिस को रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए।

    Also Read : ऑमलेट बनाने से इनकार किया तो जलाकर राख कर दिया महिला का ढाबा

    Thieves Break into Shop by Cutting Through Wall; Flee with Mobile Phones and Cash Worth Lakhs दीवार काटकर दुकान में घुसे चोर लाखों के मोबाइल और कैश लेकर फरार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑमलेट बनाने से इनकार किया तो जलाकर राख कर दिया महिला का ढाबा
    Next Article प्रेमिका से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

    Related Posts

    चाईबासा

    भाषा समझ नहीं आया तो युवक के गले पर कर दिया चाकू से वार, गया जेल

    May 18, 2026
    जामताड़ा

    तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    May 18, 2026
    गिरिडीह

    प्रेमिका से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

    May 18, 2026
    Latest Posts

    भाषा समझ नहीं आया तो युवक के गले पर कर दिया चाकू से वार, गया जेल

    May 18, 2026

    तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    May 18, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

    May 18, 2026

    दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों के मोबाइल और कैश लेकर फरार

    May 18, 2026

    ऑमलेट बनाने से इनकार किया तो जलाकर राख कर दिया महिला का ढाबा

    May 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.