Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 May, 2026 ♦ 11:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»ऑमलेट बनाने से इनकार किया तो जलाकर राख कर दिया महिला का ढाबा
    कोडरमा

    ऑमलेट बनाने से इनकार किया तो जलाकर राख कर दिया महिला का ढाबा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक गरीब महिला का सहारा बना ढाबा देर रात आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी की इस घटना में ढाबा पूरी तरह जलकर राख हो गया, वहीं अंदर बंधी दो बकरियों की भी दर्दनाक मौत हो गई। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। घटना तिलैया बस्ती वार्ड नंबर-2 स्थित बिरहोर टोला के पास की बताई जा रही है। पीड़िता पिंकी देवी ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे बिरहोर बस्ती निवासी रवि बिरहोर उनके ढाबा पर पहुंचा और ऑमलेट बनाने की जिद करने लगा। उस समय काफी देर हो चुकी थी और ढाबा बंद करने की तैयारी चल रही थी। पिंकी देवी ने घर जाने की बात कहते हुए ऑमलेट बनाने से मना कर दिया।

    मना करने पर नाराज होकर चला गया युवक

    पिंकी देवी के मुताबिक, ऑमलेट नहीं बनाने की बात सुनकर रवि बिरहोर नाराज हो गया और बड़बड़ाते हुए वहां से चला गया। इसके बाद वह ढाबा बंद कर अपने घर चली गईं। सोमवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके ढाबा में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पिंकी देवी अपनी सास शोभा देवी के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां का मंजर देखकर दोनों की आंखें भर आईं। ढाबा पूरी तरह जल चुका था। अंदर रखे बर्तन, राशन, खाद्य सामग्री और अन्य सामान राख में तब्दील हो चुके थे। ढाबा में बंधी दो बकरियां भी आग में जल गईं।

    आसपास के लोगों ने जताई आशंका

    पीड़िता ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उनके जाने के बाद रवि बिरहोर दोबारा ढाबा के पास देखा गया था। लोगों ने आशंका जताई कि उसी ने आग लगाई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना के एएसआई अनुरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

    पति की मौत के बाद ढाबा ही था सहारा

    बताया जाता है कि पिंकी देवी के पति मुकेश की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह अपनी सास के साथ मिलकर ढाबा चलाती थीं और इसी से बच्चों व परिवार का पालन-पोषण होता था। अब ढाबा जल जाने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

    पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार

    पिंकी देवी ने प्रशासन से मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग की है। उन्होंने कहा कि ढाबा ही उनके परिवार का एकमात्र सहारा था। अब सबकुछ जल जाने के बाद परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

    Also Read : कोऑपरेटिव बैंक में खातों से रकम निकासी का मामला गरमाया, कोर्ट के आदेश पर दो एफआईआर दर्ज

    Woman's Dhaba Set Ablaze After She Refused to Make an Omelet ऑमलेट बनाने से इनकार किया तो जला कर रख कर दिया महिला का ढाबा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोऑपरेटिव बैंक में खातों से रकम निकासी का मामला गरमाया, कोर्ट के आदेश पर दो एफआईआर दर्ज
    Next Article दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों के मोबाइल और कैश लेकर फरार

    Related Posts

    जामताड़ा

    दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों के मोबाइल और कैश लेकर फरार

    May 18, 2026
    चाईबासा

    कोऑपरेटिव बैंक में खातों से रकम निकासी का मामला गरमाया, कोर्ट के आदेश पर दो एफआईआर दर्ज

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    95% से कम रिजल्ट पर कार्रवाई : जैक ने हजारीबाग के 59 हाई स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का वेतन रोका

    May 18, 2026
    Latest Posts

    दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों के मोबाइल और कैश लेकर फरार

    May 18, 2026

    ऑमलेट बनाने से इनकार किया तो जलाकर राख कर दिया महिला का ढाबा

    May 18, 2026

    कोऑपरेटिव बैंक में खातों से रकम निकासी का मामला गरमाया, कोर्ट के आदेश पर दो एफआईआर दर्ज

    May 18, 2026

    95% से कम रिजल्ट पर कार्रवाई : जैक ने हजारीबाग के 59 हाई स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का वेतन रोका

    May 18, 2026

    इस साल समय से पहले पहुंचेगा मानसून, झारखंड में 12 से 18 जून के बीच एंट्री के संकेत

    May 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.