Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»घर में चोरी कर बेचने निकले मोबाइल, पुलिस ने दो चोरों को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    घर में चोरी कर बेचने निकले मोबाइल, पुलिस ने दो चोरों को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोबाइल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में घर में चोरी कर मोबाइल और नकदी उड़ाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में काली स्थान रोड निवासी 19 वर्षीय मो. अदनान अंसारी और चर्च रोड नाजीर अली लेन निवासी 21 वर्षीय मो. अफसर शामिल हैं। दोनों आरोपी चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

    पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार बीते 13 मई को नाजीर अली लेन निवासी अमन ने लोअर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए रेडमी कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार मो. अफसर पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ सदर थाना में चोरी का मामला दर्ज है। वहीं लोअर बाजार थाना में दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, आगजनी और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में भी केस दर्ज हैं। इस कार्रवाई में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह और एएसआई अजय कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों में भी जानकारी जुटा रही है।

    Also Read : “जेल सुपरिटेंडेंट ने महिला कैदी को कर दिया गर्भवती”, बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप, सीएम को लिखी खुली चिट्ठी

    Attempting to Sell Mobiles Stolen from a Home Police Nab Two Thieves घर में चोरी कर बेचने निकले मोबाइल पुलिस ने दो चोरों को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“जेल सुपरिटेंडेंट ने महिला कैदी को कर दिया गर्भवती”, बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप, सीएम को लिखी खुली चिट्ठी
    Next Article हटाया गया जामताड़ा स्टेशन का 100 साल पुराना फुट ओवरब्रिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.