Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक्शन मोड में रांची पुलिस, एक रात में 100 से ज्यादा वारंटी को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्शन मोड में रांची पुलिस, एक रात में 100 से ज्यादा वारंटी को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026Updated:May 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस ने अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी की गिरफ्तारी नॉन बेलेबल वारंट (NBW) के मामलों में की गई है। यह अभियान रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाया गया।

    पुलिस की टीम ने देर रात तक शहर और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी की। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी, आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग और अदालत से जारी वारंट के बावजूद पेश नहीं होने वाले आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस की कार्रवाई से कई इलाकों में हड़कंप मचा रहा।

    जानकारी के मुताबिक, अभियान में सभी थानों की पुलिस के साथ-साथ विशेष टीमों को भी लगाया गया था। पुलिस ने पहले से तैयार सूची के आधार पर अलग-अलग जगहों पर एक साथ दबिश दी। कई आरोपी अपने घरों से पकड़े गए, जबकि कुछ लोग छिपने की कोशिश कर रहे थे।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अदालत से जारी नॉन बेलेबल वारंट के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराधियों में पुलिस का डर कायम हो।

    एसएसपी राकेश रंजन ने सभी थाना प्रभारियों को फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह का विशेष अभियान जारी रहेगा।

    Also Read : देश भर में लू की मार, रांची में मौसम सुहाना… जून में मानसून की दस्तक के आसार

    Ranchi Police in Action Mode: Over 100 Wanted Persons Apprehended in a Single Night एक रात में 100 से ज्यादा वारंटी को दबोचा एक्शन मोड में रांची पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश भर में लू की मार, रांची में मौसम सुहाना… जून में मानसून की दस्तक के आसार
    Next Article राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सोते हुए यात्रियों में मची चीख-पुकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.