Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नेहा राज ह’त्याकांड का 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंध और बदले की भावना में हुआ म’र्डर
    जोहार ब्रेकिंग

    नेहा राज ह’त्याकांड का 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंध और बदले की भावना में हुआ म’र्डर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 16, 2026Updated:May 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नेहा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के चर्चित नेहा राज हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए पूरे मामले से पर्दा हटा दिया है। इस जघन्य वारदात में पुलिस ने पति-पत्नी की भूमिका सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध और बदले की भावना इस हत्या की मुख्य वजह बनी। एसपी कुमार शिवाशीष ने मीडिया को बताया कि 14 मई को कोडरमा थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी, भंडरवा में नेहा राज की उसके ही घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों में कोहराम मच गया था। इस संबंध में कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय डीएसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने सलैया थाना क्षेत्र निवासी रोहित राणा और उसकी पत्नी देवन्ती देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका नेहा राज के पति शंभु राणा का अपनी चाची आरोपी देवन्ती देवी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात की भनक देवन्ती देवी के पति यानी शंभू राणा के चाचा रोहित राणा को लग गयी थी। इस बात से रोहित राणा खफा चल रहा था। वह अपने भतीजे शंभू राणा से बदला लेना और उसे सबक सिखाना चाहता था। रोहित ने अपनी पत्नी देवन्ती देवी के साथ मिलकर प्लान बनाया कि उसकी पत्नी को मार दिया जाये, तो उसे बहुत दुख होगा। इसी इरादे के सात 14 मई को नेहा राज की गला रेत कर हत्या कर दी गयी।

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, घटना के समय पहने गए कपड़े, एक मोटरसाइकिल (JH02X-9994) और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि घटना की कड़ियां और स्पष्ट हो सकें। एसपी ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात की साजिश पहले से रची गई थी या यह अचानक लिया गया फैसला था। इसके साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    Also Read : नाबालिग के गुनहगार को 20 साल की सजा, ₹45 हजार जुर्माना

    Sensational Breakthrough in the Neha Raj Murder Case Within 36 Hours: Murder Committed Due to an Illicit Affair and a Desire for Revenge. अवैध संबंध और बदले की भावना में हुआ मर्डर नेहा राज हत्याकांड का 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग के गुनहगार को 20 साल की सजा, ₹45 हजार जुर्माना
    Next Article महंगाई पर गरजी कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

    Related Posts

    क्राइम

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Latest Posts

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.