Gumla : गुमला के सम्प्रेक्षण गृह से चारदीवारी फांदकर फरार हुए तीन किशोरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया। घटना 15 मई की सुबह करीब 6:18 बजे की है, जब अलग-अलग मामलों में निरुद्ध तीन किशोर सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर वहां से फरार हो गए थे। मामले में गुमला थाना कांड दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गुमला पुलिस सक्रिय हो गई। एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आज यानी 16 मई को तीनों फरार किशोरों को सुरक्षित बरामद कर फिर से निरुद्ध कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Also Read : टेलीग्राम ग्रुप से फैला रहा था बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो-फोटो, CID ने गिरिडीह से दो को दबोचा
Also Read : महंगाई से लेकर वोटर लिस्ट तक गरमाई बहस, कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारी
Also Read : कांके में पेट्रोल पंप मालिकों को पुलिस की चेतावनी, जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी कार्रवाई
Also Read : शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने घर में घुसकर मा’री गोली, प्रेमिका ने अस्पताल में तोड़ा दम


