Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महंगाई से लेकर वोटर लिस्ट तक गरमाई बहस, कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारी
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई से लेकर वोटर लिस्ट तक गरमाई बहस, कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुमला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में संयुक्त बैठक शनिवार को गुमला शहर के बाईपास रोड स्थित स्वर्णभूमि पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा ने की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रमंडल प्रभारी बंधु तिर्की, राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश सचिव अकील रहमान, रोशन बरवा, खूंटी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा और प्रदेश संयोजक पीटर मुंडू समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में पांचों जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। सभी नेताओं का स्वागत बुके और अंगवस्त्र देकर किया गया। इसके बाद संगठनात्मक विषयों पर क्रमवार चर्चा शुरू हुई।

    संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर

    बैठक को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि हाल ही में कई नई समितियों का गठन किया गया है और उन्हें कैंपेनिंग कमिटी के तहत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह बैठक पूरे क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में पहला बड़ा कदम है। उन्होंने साफ कहा कि अब केवल औपचारिक बैठकों से काम नहीं चलेगा। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहना होगा और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान की दिशा में काम करना होगा। बंधु तिर्की ने यह भी कहा कि संगठन सर्वोपरि है और जो पदाधिकारी जिम्मेदारी के बावजूद सक्रिय नहीं हैं, उनकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। उन्होंने कुछ सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर विषय बताया।

    जनता के मुद्दों पर सड़क पर उतरने की अपील

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि महंगाई, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतें आम जनता को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने ग्रामसभा की भूमिका और पेसा कानून की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीण स्तर पर लोगों को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी नहीं होगी, तब तक सशक्त लोकतंत्र की कल्पना अधूरी रहेगी। बंधु तिर्की ने यह भी कहा कि संगठन के भीतर संवाद की कमी को दूर करना जरूरी है और “परिक्रमा करने वाले नेता” की प्रवृत्ति छोड़कर जमीन पर काम करने की जरूरत है।

    SIR अभियान पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की चेतावनी

    बैठक में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि संगठन और जनता के बीच सेतु की भूमिका कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत जनता से जुड़ाव में है, इसलिए कार्यकर्ताओं को हर समय सक्रिय रहना होगा। उन्होंने एसआईआर अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी, जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर दस्तावेजों की जांच करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों को इस प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें और किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर मदद करें। मंत्री ने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से वोटर सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आशंका है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 हजार मतदाताओं के नाम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा और हर स्तर पर निगरानी करनी होगी।

    किसानों और कृषि योजनाओं पर चर्चा

    शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मौसम और सूखे की संभावनाओं को देखते हुए कृषि योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 और 22 मई को कृषि कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गुमला जिले में मडुआ (रागी) की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को प्रति एकड़ 3000 रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादन को मजबूती मिलेगी।

    बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    बैठक में पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी के अनिरुद्ध चौबे, माणिक चंद साहू, मनीष हिंदुस्तान, जिला महासचिव संजीव मलानी, निशांत दुबे, सांसद प्रतिनिधि बसंत गुप्ता, नगर अध्यक्ष जय सिंह, रोहित विक्की, सैय्यद खालिद, इकरामुल हक, ए.एच. अख्तर, आजाद अंसारी सहित कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता देवी और सिसई प्रमुख सहित पांचों जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नियमित संवाद बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से लागू करने पर सहमति बनी।

    Also Read : रिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की मौ’त, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    Debate Heats Up—From Inflation to Voter Lists; Congress Intensifies Preparations for Agitation कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारी महंगाई से लेकर वोटर लिस्ट तक गरमाई बहस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की मौ’त, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
    Next Article अनिल टाइगर ह’त्याकांड का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी लेकर कारोबारी पर भी कराई थी फायरिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.