Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां परिवार के अंदर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि साले ने अपनी ही बहनोई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर बहनोई और साले के बीच कहासुनी हुई थी। शुरुआत में मामला सामान्य घरेलू विवाद जैसा था, लेकिन देखते ही देखते गुस्सा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखी टांगी उठा ली और बहनोई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि बहनोई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुटे गए।


