Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हुसैनाबाद क्षेत्र से शराब की खेप बरामद की है। दंगवार ओपी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक काले रंग की एक्सयूवी-500 से 100 बोतल अवैध देशी टनाका शराब जब्त की गई। इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला को 13 मई की रात सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की एक एक्सयूवी-500 में शराब लोड कर दंगवार मार्ग के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में दंगवार ओपी चेक पोस्ट के पास विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

    जांच के दौरान पुलिस ने HR-26-BZ-0496 नंबर की एक्सयूवी-500 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से चार पेटी अवैध देशी टनाका शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 25-25 बोतल शराब रखी गई थी। इस तरह कुल 100 बोतल शराब जब्त की गई। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रांत सिंह, पिता रामाश्रय सिंह, निवासी बहेरा, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू के रूप में हुई है। इस मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 103/26 के तहत संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि बिहार सीमा से सटे इलाकों में शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जांच और सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

    Also Read : खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    Liquor Consignment Bound for Bihar Seized in Palamu; 100 Bottles Recovered from XUV XUV से 100 बोतल बरामद बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पर पलामू में पकड़ाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा
    Next Article हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1042 नए सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत बोले- बच्चों का भविष्य आपके हाथ में…

    June 29, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    1042 नए सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत बोले- बच्चों का भविष्य आपके हाथ में…

    June 29, 2026

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.