Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टेंडर कमीशन घोटाला : करीब 2 साल बाद आज जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, रिलीज ऑर्डर जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    टेंडर कमीशन घोटाला : करीब 2 साल बाद आज जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, रिलीज ऑर्डर जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 14, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आलमगीर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के चर्चित टेंडर कमीशन मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को आज जेल से रिहा किया जाएगा। ईडी की विशेष अदालत से रिलीज ऑर्डर जारी होने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा प्रशासन ने उनकी रिहाई की तैयारी शुरू कर दी है। करीब दो साल जेल में रहने के बाद आलमगीर आलम जमानत पर बाहर आएंगे।

    पीएमएलए कोर्ट में पूरी हुई जमानत की प्रक्रिया

    जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद गुरुवार को पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत में जमानत से जुड़ी न्यायिक प्रक्रिया पूरी की गई। आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने अदालत में 1-1 लाख रुपये के दो निजी मुचलके जमा किए। इसके बाद अदालत ने नियमित जमानत देते हुए उनका रिलीज ऑर्डर जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि आलमगीर आलम की पत्नी और विधायक निसात आलम बेलर बनी हैं। अदालत का आदेश बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है। जेल प्रशासन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें रिहा करेगा।

    15 मई 2024 को हुई थी गिरफ्तारी

    ईडी ने आलमगीर आलम को 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कथित टेंडर कमीशन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी। गिरफ्तारी से पहले 6 मई 2024 को ईडी ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में आलमगीर आलम के तत्कालीन ओएसडी संजीव लाल, उनके सहयोगियों, ठेकेदारों और अन्य जुड़े लोगों के ठिकाने खंगाले गए थे। सबसे ज्यादा चर्चा संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से मिली भारी नकदी को लेकर हुई थी।

    छापेमारी में करोड़ों की नकदी बरामद

    ईडी के अनुसार, छापेमारी के दौरान जहांगीर आलम के ठिकाने से 32 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए थे। इसके अलावा ठेकेदार मुन्ना सिंह के ठिकाने से 2.93 करोड़ रुपये और कांट्रेक्टर राजीव सिंह के यहां से 2.14 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई थी। इतनी बड़ी नकदी बरामद होने के बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के टेंडर में कमीशनखोरी का संगठित नेटवर्क काम कर रहा था।

    क्या है आरोप

    ईडी का दावा है कि सरकारी योजनाओं के टेंडर पास कराने के बदले कमीशन लिया जाता था। यह रकम अलग-अलग स्तरों से होकर ऊपर तक पहुंचती थी। जांच एजेंसी इसी कथित मनी ट्रेल और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है। हालांकि, अदालत से जमानत मिलने का मतलब आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले की सुनवाई और जांच की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

    Also Read : नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते एक दर्जन ट्रेनें रद्द, झारखंड-बिहार समेत 5 राज्यों के यात्रियों पर असर

    Tender Commission Scam: Alamgir Alam to Walk Out of Jail Today After Nearly Two Years; Release Order Issued टेंडर कमीशन घोटाला : करीब 2 साल बाद आज जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम रिलीज ऑर्डर जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRU कुलपति नियुक्ति पर नया बवाल, आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल को सौंपे कथित दस्तावेज
    Next Article धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.