Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में शिक्षा सुधार पर डीसी सख्त, शिक्षक तैनाती में होगा बड़ा बदलाव
    झारखंड

    हजारीबाग में शिक्षा सुधार पर डीसी सख्त, शिक्षक तैनाती में होगा बड़ा बदलाव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग डीसी हेमंत सती
    हजारीबाग डीसी हेमंत सती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग में सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने पर डीसी हेमंत सती ने कड़ा ऐतराज जताया है। खराब प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अब शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। डीसी ने बैठक में स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, नामांकन, ट्रांसफर, प्रमोशन, सेवा संपुष्टि और विभागीय कार्रवाई जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की।

    जहां जरूरत, वहीं भेजे जाएंगे शिक्षक

    हजारीबाग में लंबे समय से यह शिकायत रही है कि कुछ शहरी स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं, जबकि कई ग्रामीण या जरूरत वाले स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। डीसी ने इस व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि अब छात्रों की संख्या के हिसाब से शिक्षकों की तैनाती होगी। शिक्षा अधिकारियों को समय सीमा के भीतर रेशनलाइजेशन की रिपोर्ट देने को कहा गया है।

    10वीं से 12वीं तक रिजल्ट सुधारने का टारगेट

    डीसी हेमंत सती ने जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन को निर्देश दिया है कि अभी से ऐसी रणनीति बनाई जाए, जिससे अगले साल 10वीं से 12वीं तक के परीक्षा परिणाम बेहतर हों। उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षा के समय तैयारी नहीं, बल्कि पूरे साल पढ़ाई की व्यवस्था मजबूत करनी होगी, तभी रिजल्ट में बड़ा बदलाव दिखेगा।

    आवासीय और बालिका विद्यालयों पर खास फोकस

    समीक्षा बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत अन्य आवासीय स्कूलों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। डीसी ने रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। एडीपीओ को वार्डन के साथ समन्वय बनाकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। साथ ही अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें और साफ-सफाई, पढ़ाई और अनुशासन पर नजर रखें। कक्षा 1 से 5 तक के उन स्कूलों पर भी प्रशासन की नजर है, जहां सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल चल रहा है। ऐसे स्कूलों में कामकाज बेहतर करने के लिए बीपीओ को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बालिका विद्यालयों में समय पर नामांकन पूरा कराने पर भी जोर दिया गया है।

    आंकड़ों में समझिए हजारीबाग का प्रदर्शन

    मैट्रिक परीक्षा 2026 में हजारीबाग जिला राज्य में 14वें स्थान पर रहा। पिछले साल यानी 2025 में जिला 7वें स्थान पर था। हालांकि पास प्रतिशत में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

    • 2026 मैट्रिक पास प्रतिशत: 94.9%
    • 2025 मैट्रिक पास प्रतिशत: 94.4%
    • कुल परीक्षार्थी: 25,048
    • सफल छात्र: 23,772

    इंटरमीडिएट में भी जिले का प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली नहीं रहा।

    • आर्ट्स: 97.41% (राज्य में 10वां स्थान)
    • कॉमर्स: 96.25% (राज्य में 9वां स्थान)
    • साइंस: 87.99% (राज्य में 6ठा स्थान)

    डीसी हेमंत सती ने कहा है कि हर हाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करनी होगी। जहां शिक्षकों की कमी है, वहां तुरंत व्यवस्था की जाएगी और जहां जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं, वहां संतुलन बनाया जाएगा।

    DC Hemant Sati District Education Officer Education Review Meeting Government Schools Hazaribagh Education Department Hazaribagh news Intermediate Result JAC Result 2026 Jharkhand Education News Kasturba Gandhi School Matric Result News Samvad Teacher Rationalization Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में NCB-CID ने की हाईलेवल मीटिंग, झारखंड में नशे के कारोबार पर अब तेज होगा वार
    Next Article आधी रात जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, सरायकेला में घर तोड़कर महिला को किया घायल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.