Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, 5 अड्डे ध्वस्त
    झारखंड

    अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, 5 अड्डे ध्वस्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरायकेला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में लगातार मिल रही सख्ती और प्रशासन के सख्त रुख के बीच उत्पाद विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध महुआ चुलाई शराब के 5 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सूबेदार नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर और एसपी उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में की गई। जानकारी के मुताबिक चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गु के पास ग्राम खोखरौडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया और हमसदा टोला में छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने एक-एक कर उन जगहों को घुमाया, जहां अवैध तरीके से महुआ शराब तैयार की जा रही थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कई लोग मौके से दौड़ने में सफल रहे।

    1000 किलो जावा महुआ और 50 लीटर अवैध  शराब बरामद

    छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग को भारी मात्रा में अवैध सामग्री मिली। टीम ने करीब 1000 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की। बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि इसका दोबारा इस्तेमाल नहीं हो सके। उत्पाद विभाग ने साफ कर दिया है कि इस पूरे मामले में सिर्फ अड्डे तोड़ने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। जिन लोगों के खिलाफ सबूत मिले हैं, उनके खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब का कारोबार न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है।

    आगे भी जारी रहेगा अभियान

    उत्पाद विभाग ने संकेत दे दिए हैं कि यह सिर्फ शुरुआत है। जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग इस धंधे में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यानी अब अवैध शराब कारोबारियों के लिए बच निकलना आसान नहीं होगा।

    Also Read : इधर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया युवक, उधर उचक्कों ने उड़ा दी गाड़ी
    Breaking news Chandil Police Station excise department action illegal liquor raid Illicit Liquor Java Mahua Seized Jharkhand excise department Jharkhand news liquor mafia crackdown Mahua liquor raid operation Seraikela Kharsawan news Seraikela News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइधर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया युवक, उधर उचक्कों ने उड़ा दी गाड़ी
    Next Article रांची में NCB-CID ने की हाईलेवल मीटिंग, झारखंड में नशे के कारोबार पर अब तेज होगा वार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.