Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रक्षक बना भक्षक… गुमला में नाबालिग से दु’ष्कर्म के आरोप में एएसआई गिरफ्तार
    क्राइम

    रक्षक बना भक्षक… गुमला में नाबालिग से दु’ष्कर्म के आरोप में एएसआई गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 13, 2026Updated:May 13, 2026No Comments3 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ASI
    एएसआई मनोज पासवान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : झारखंड के गुमला जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक एएसआई पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने आरोपी एएसआई मनोज पासवान को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर गुमला महिला थाना में नमाजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    इंश्योरेंस पॉलिसी के बहाने परिवार से बढ़ाई पहचान

    प्राथमिकी के अनुसार, यह मामला साल 2017 से जुड़ा है। उस समय पीड़िता महज 16 साल की थी। आरोप है कि मनोज पासवान ने पीड़िता की मां की एक इंश्योरेंस पॉलिसी कराई थी। इसी बहाने उसका परिवार में आना-जाना शुरू हुआ। धीरे-धीरे आरोपी ने पीड़िता से फोन पर बातचीत शुरू की और नजदीकी बढ़ाई। परिवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह पहचान आगे चलकर इतने गंभीर आरोपों में बदल जाएगी। पीड़िता का आरोप है कि साल 2017 में आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गुमला के पटेल चौक के पास बुलाकर एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद यही वीडियो उसके लिए डर और दबाव का जरिया बन गया।

    वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

    पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी लंबे समय तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। शिकायत के मुताबिक, आरोपी डर और दबाव का माहौल बनाकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करता था। मामले में लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं और पुलिस अब इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जब पीड़िता की मां को इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी से वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें गुमला के एक पार्क में बुलाया और वहां बेहद अपमानजनक व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार, इसके बाद भी वीडियो नहीं हटाया गया और धमकियों का सिलसिला जारी रहा।

    छोटी बहन को भी धमकी देने का आरोप

    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हाल के दिनों में आरोपी ने उसकी छोटी बहन को भी नुकसान पहुंचाने और गलत हरकत करने की धमकी देनी शुरू कर दी थी। इससे परिवार पूरी तरह डर और तनाव में था। जब कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।

    आरोपी एएसआई का विवादों से पुराना नाता, दो महीने पहले ही आया था जेल से बाहर

    गिरफ्तार एएसआई मनोज पासवान का विवादों और अपराध से पुराना नाता रहा है। वह पहले भी इस तरह की घिनौनी हरकतों में शामिल रहा है। करीब आठ महीने पहले भी उसे गुमला स्थित उसके सरकारी क्वार्टर से अन्य महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। उस मामले में भी उसे विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ा था और वह जेल में बंद था। वह महज दो महीने पहले ही जमानत (बेल) पर जेल से बाहर आया था और बाहर आते ही उसने पुराना वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    Also Read : नेतरहाट स्कूल में एडमिशन का इंतजार खत्म, 100 चयनित छात्रों की सूची जारी

    ASI Manoj Paswan Breaking Crime News crime latest news Gumla News Gumla women police station jharkhand crime news Jharkhand Latest News Jharkhand Police News Latest news minor assault case News Samvad police officer arrested Today News Trending News viral video case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेतरहाट स्कूल में एडमिशन का इंतजार खत्म, 100 चयनित छात्रों की सूची जारी
    Next Article पाकुड़ में बेटे ने पिता को उतारा मौ’त के घाट, हसुआ से सिर पर किया वार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.