Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान
    जोहार ब्रेकिंग

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 12, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। गनीमत रही कि मौके पर तैनात आरपीएफ जवान ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसकी जान बच गई।

    यह घटना 12 मई को रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर हुई। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 13351 एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन से रवाना हो रही थी, उसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के कारण अचानक उसका हाथ ट्रेन के हैंडल से छूट गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच गैप में गिर गया। गिरते ही वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260512-WA0114.mp4

    इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ हेड कांस्टेबल रवि शंकर प्रधान ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। वह प्लेटफॉर्म पर टिकट जांच के दौरान वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की सहायता कर रहे थे। घटना देखते ही उन्होंने बिना देरी किए साहस और सूझबूझ दिखाते हुए युवक को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया।

    आरपीएफ जवान की तत्परता से युवक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आरपीएफ जवान की बहादुरी की सराहना की।

    पूछताछ में युवक ने अपना नाम विनय टोप्पो (24 वर्ष) बताया। वह सेक्टर-16, जगन्नाथ पल्ली, राउरकेला इंडस्ट्रियल टाउनशिप, ओडिशा का रहने वाला है। युवक ने बताया कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आया था, लेकिन ट्रेन के चलने के दौरान चढ़ने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म गैप में गिर गया।

    आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि इससे जान का खतरा हो सकता है। आरपीएफ की सतर्कता और तत्परता के कारण एक बार फिर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया।

    Also Read : माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    Youth slips while boarding moving train; RPF jawan saves his life. आरपीएफ जवान ने बचाई जान चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में 18 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.