Dhanbad : धनबाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। युवक का सिर पत्थर से कुचलकर उसे मार डाला गया। सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखकर पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।
बेरहमी ने बढ़ाए सवाल
जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह पुरानी रंजिश का मामला है, या फिर किसी और वजह से युवक को निशाना बनाया गया? पुलिस अभी कुछ भी साफ तौर पर कहने से बच रही है। हालांकि, घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस वारदात के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से हत्या की गई है, उससे इलाके में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है।
Also Read : धनबाद में ह’त्या से सनसनी, पत्थर से सिर कुचलकर युवक को उतारा मौ’त के घाट


