Chatra : झारखंड के चतरा शहर में राजा तालाब के पास एक मंडप में अचानक मचान टूटकर नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के मोहनाडी गांव के रहने वाले दो मजदूर एक व्यक्ति के मंडप में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मचान टूट गया और दोनों मजदूर सीधे नीचे आ गिरे।
accident news Breaking news Chatra accident news Chatra news Chatra Sadar Chatra Today construction accident Hazaribagh Referral Jharkhand Breaking News Jharkhand news Labour Accident Labour News Latest news Local News News Samvad police investigation Raja Talab Chatra Sanjay Das Sanju Bhuiya Scaffold Collapse Today News Trending News worker death worker injured


