Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अदिति की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन, नाले में उतरी NDRF टीम, ड्रोन से भी हो रही निगरानी
    झारखंड

    अदिति की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन, नाले में उतरी NDRF टीम, ड्रोन से भी हो रही निगरानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NDRF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में लापता 18 महीने की मासूम अदिति पांडेय की तलाश अब और तेज कर दी गई है। बच्ची को खोजने के लिए अब NDRF की टीम भी मैदान में उतर गई है। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम अदिति के घर के पास पहुंची और आसपास के नाले में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बच्ची के लापता होने के बाद परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस भी हर संभव कोशिश में जुटी है ताकि अदिति का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

    नाले और नदी क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी

    जमीन पर सर्च अभियान के साथ-साथ तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस की ओर से ड्रोन कैमरे के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। खासकर नाले, नदी और आसपास के कठिन इलाकों पर फोकस किया जा रहा है, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। ड्रोन से ऐसे इलाकों को भी खंगाला जा रहा है, जहां सामान्य तौर पर पहुंचना मुश्किल है।

    पुलिस के कई अधिकारी मौके पर डटे

    इस सर्च ऑपरेशन की निगरानी खुद सदर डीएसपी संजीव बेसरा कर रहे हैं। उनके साथ सदर थाना और खेलगांव थाना की पुलिस टीम भी लगातार खोजबीन में लगी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है और इलाके के हर संभावित स्थान को चेक किया जा रहा है। कोशिश यही है कि किसी भी छोटे से छोटे सुराग को नजरअंदाज न किया जाए। अदिति के परिजन लगातार बच्ची के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इलाके के लोग भी इस खोज अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। बच्ची की गुमशुदगी ने पूरे इलाके को बेचैन कर दिया है।

    Also Read : कभी नक्सलियों का गढ़, अब विकास की दस्तक : बूढ़ा पहाड़ पर पहुंचेगी गृह सचिव

    Aditi Pandey Breaking news Jharkhand Child Search News Drone Search Operation Jharkhand news Khelgaon police station Latest Ranchi News Missing Child Ranchi Missing Toddler NDRF Search Operation News Samvad ranchi crime news Ranchi local news Ranchi Missing Girl ranchi news Ranchi Police Rescue Operation Ranchi Sadar DSP Sanjeev Besra Sadar Police Station Search in Drain
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकभी नक्सलियों का गढ़, अब विकास की दस्तक : बूढ़ा पहाड़ पर पहुंचेगी गृह सचिव
    Next Article गिरिडीह में अवैध खनन पर प्रशासन का प्रहार, करमाटांड़ से पोकलेन-ट्रैक्टर जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.