Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
    झारखंड

    वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : एक वायरल वीडियो से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर धनबाद के एसएसपी खुद हाईकोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत को बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसएसपी का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट दे दी, लेकिन साफ निर्देश दिया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जाए और अगली तारीख पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की जाए।

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, इस मामले में रवि साव नाम के अपीलकर्ता को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। इसके बाद पीड़िता युवती ने उसकी जमानत रद्द करने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी फिर से अवैध गतिविधियों में शामिल हुआ। इसको लेकर उसने साइबर पुलिस में शिकायत भी की थी। इसी बीच उसका वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 जून की तारीख तय की है। तब तक धनबाद पुलिस को जांच में प्रगति दिखानी होगी और अदालत के सामने स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी होगी।

    वायरल वीडियो पर कोर्ट ने जताई चिंता

    सुनवाई के दौरान अदालत ने वायरल वीडियो को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। कोर्ट के सामने यह बात रखी गई कि वीडियो झारखंड से नहीं, बल्कि दूसरे राज्य गुजरात से वायरल हुआ था। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस को ऐसे मामलों में तुरंत सक्रिय होकर वीडियो हटवाने की कोशिश करनी चाहिए थी। अदालत का मानना था कि ऐसे संवेदनशील मामलों में देरी से पीड़ित की परेशानी और बढ़ सकती है।

    FIR दर्ज नहीं होने पर पहले भी कोर्ट ने जताई थी नाराजगी

    इस मामले में अदालत पहले भी नाराजगी जता चुकी है। कोर्ट के सामने यह तथ्य आया था कि शिकायत में संज्ञेय अपराध का साफ जिक्र होने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी। इस पर अदालत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सवाल किया था कि जब शिकायत में स्पष्ट रूप से संज्ञेय अपराध का मामला बनता है, तो फिर एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों हुई। अब पुलिस की ओर से बताया गया है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    Also Read : जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी और बेटा-बेटी को काट डाला
    court directs investigation criminal case update Dhanbad Breaking News Dhanbad case status report Dhanbad court case Dhanbad Latest News Dhanbad police investigation Dhanbad SSP High Court directive High Court Hearing Jharkhand High Court latest order Jharkhand Court News jharkhand crime news Jharkhand high court Jharkhand Judiciary News Jharkhand legal news Latest news Legal Update Jharkhand News Samvad Police Action News police probe update SSP Dhanbad news Today News Trending News viral video case Dhanbad
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी और बेटा-बेटी को काट डाला
    Next Article देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- हर जिला अस्पताल में खुलेगा बेबी वार्ड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    Latest Posts

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.