Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 12:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अब पानी के लिए नहीं भटकेंगे लोग, सरकार ला रही 100 करोड़ की योजना
    झारखंड

    अब पानी के लिए नहीं भटकेंगे लोग, सरकार ला रही 100 करोड़ की योजना

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिन मोहल्लों में अब तक नल का पानी नहीं पहुंच पाया है, वहां जल्द पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति शुरू की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। नगर विकास विभाग और पेयजल स्वच्छता विभाग मिलकर इस योजना पर काम करेंगे, जिसमें 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि साल के आखिर तक शहरों के उन इलाकों में भी पानी पहुंच जाए, जहां अब तक लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

    3 लाख घरों तक पहुंचेगा पानी

    जानकारी के मुताबिक, राज्य के शहरी क्षेत्रों में कई जगह पहले से पाइपलाइन बिछ चुकी है, लेकिन नए बसे मोहल्ले और नगर निगम सीमा से जुड़े कुछ इलाके अब भी इस सुविधा से बाहर हैं। अब ऐसे बचे हुए करीब 3 लाख घरों तक पानी पहुंचाने की तैयारी है। सिर्फ इतना ही नहीं, जरूरत के हिसाब से पाइपलाइन नेटवर्क को और आगे बढ़ाने की भी योजना है, ताकि भविष्य में बढ़ती आबादी को भी इसका फायदा मिल सके। इस पूरी योजना का खर्च राज्य सरकार अपने बजट से उठाएगी। इसके लिए नगर निकायों से उन इलाकों की सूची मांगी गई है, जहां अब तक पाइपलाइन नहीं पहुंची है। जिन इलाकों में पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है, वहां भी जल्द जलापूर्ति शुरू करने की तैयारी चल रही है।

    अमृत योजना से 8 लाख घरों को फायदा

    राज्य में पहले से अमृत-1, अमृत-2 और सुनिश्चित जल सुविधा जैसी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के लिए इस साल पर्याप्त फंड उपलब्ध बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद करीब 8 लाख नए घरों तक नल का पानी पहुंच सकेगा। केंद्र सरकार ने इन योजनाओं के अगले चरण को लेकर शुरुआती रिपोर्ट भी मांगी है। यानी आने वाले समय में इस योजना का दायरा और बढ़ सकता है।

    बरसात में साफ पानी बनाए रखना बड़ी चुनौती

    सिर्फ पानी पहुंचाना ही नहीं, साफ पानी पहुंचाना भी सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। खासकर बारिश के मौसम में भूगर्भ जल दूषित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए पेयजल स्वच्छता विभाग ने जिला स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। खुले जल स्रोतों की भी जांच होगी। जल सहियाओं को टेस्टिंग किट दी गई है, ताकि पानी की गुणवत्ता की जांच की जा सके। अगर किसी इलाके में पानी दूषित मिलता है, तो वहां वैकल्पिक स्रोत से पानी सप्लाई करने की व्यवस्था की जाएगी। योजना सुनने में बड़ी और राहत देने वाली जरूर है, लेकिन असली सवाल यही है कि इसका फायदा लोगों तक जमीन पर कब और कितनी तेजी से पहुंचता है। क्योंकि कई जगह पहले भी नल-जल योजनाओं के दावे हुए, लेकिन लोगों को नियमित पानी नहीं मिल पाया। अब लोगों की नजर इस नई घोषणा के अमल पर रहेगी।

    Also Read : धनबाद में संदिग्ध हालात में युवक का श’व मिला, पिता ने जताई ह’त्या की आशंका
    AMRUT scheme Jharkhand clean drinking water scheme drinking water Jharkhand Har Ghar Jal Jharkhand Har Ghar Nal Jal Jharkhand Breaking News Jharkhand budget news Jharkhand city water supply Jharkhand Development News Jharkhand Government Scheme Jharkhand Infrastructure News Jharkhand Latest News Jharkhand urban water scheme Jharkhand Water Supply Latest news municipal water supply News Samvad pipeline expansion Jharkhand public utility news Ranchi water news tap water supply Jharkhand Today News Trending News urban development Jharkhand water pipeline project
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में संदिग्ध हालात में युवक का श’व मिला, पिता ने जताई ह’त्या की आशंका
    Next Article BREAKING : करीब दो साल बाद जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

    Related Posts

    क्राइम

    नकली होलोग्राम लगाकर बेच रहे थे विदेशी शराब, रामगढ़ में बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार

    May 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती के माल को गाड़ दिया था जमीन में, मास्टरमाइंड की पत्नी-दामाद गिरफ्तार

    May 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 11, 2026
    Latest Posts

    नकली होलोग्राम लगाकर बेच रहे थे विदेशी शराब, रामगढ़ में बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार

    May 11, 2026

    रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती के माल को गाड़ दिया था जमीन में, मास्टरमाइंड की पत्नी-दामाद गिरफ्तार

    May 11, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    BREAKING : करीब दो साल बाद जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

    May 11, 2026

    अब पानी के लिए नहीं भटकेंगे लोग, सरकार ला रही 100 करोड़ की योजना

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.