Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 7:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल, 6 अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल, 6 अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने दबोचा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परीक्षा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : SSC GD कांस्टेबल 2026 परीक्षा के दौरान रांची में हाईटेक गड़बड़ी की आशंका ने हड़कंप मचा दिया। परीक्षा के बीच कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर अपने आप चलने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और परीक्षा प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। मामला इतना गंभीर था कि रांची पुलिस ने तुरंत कई टीमों का गठन कर छापेमारी की और 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बिहार और झारखंड के अभ्यर्थी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मधुबनी के ऋषिकेश कुमार यादव, कोडरमा के आर्यन कुमार, हजारीबाग के राहुल कुमार, गुमला के रवि रंजन कुजूर, पटना के राजकुमार और अरवल की अनु कुमारी शामिल हैं। पुलिस ने परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिटेंडेंट और आईटी हेड के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि यह मामला बीते नौ मई को आयोजित SSC GD Constable 2026 परीक्षा से जुड़ा है। रांची के द फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर (सेंटर कोड-160513) में प्रथम पाली की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान लैब-01 के कुछ कंप्यूटर सिस्टम में कर्सर अपने आप मूव करता दिखा। इसके बाद परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस और प्रतिनियुक्त परीक्षा नोडल पदाधिकारी को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। कोतवाली एएसपी के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया। अलग-अलग विभागों के साथ समन्वय बनाकर परीक्षा केंद्र पर जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में तकनीकी छेड़छाड़ और साइबर फ्रॉड की आशंका सामने आने के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई। पुलिस ने सुखदेवनगर (पंडरा) थाना में मामला दर्ज किया है। एफआईआर में परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिटेंडेंट, सेंटर आईटी हेड और 6 अभ्यर्थियों को आरोपी बनाया गया है।

    इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने परीक्षा केंद्र से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। बरामद सामान ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। बरामदगॉ किये सामानों में 6 कंप्यूटर, 2 सीसीटीवी डीवीआर, 2 फायरवॉल, 1 एयरटेल राउटर, 1 जियो राउटर, 1 सीपीयू, 2 सी-डैक बॉक्स, 6 एडमिट कार्ड, 5 मोबाइल फोन और 1 टैब शामिल है। पुलिस अब इन सभी उपकरणों की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच कराएगी।

    Also Read : छेका समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, 15 से अधिक घायल

    6 अभ्यर्थियों को पुलिस ने दबोचा High-Tech Cheating Racket in SSC GD Exam: Police Nab 6 Candidates SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछेका समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, 15 से अधिक घायल
    Next Article झारखंड के कारोबारी से 8.52 करोड़ की साइबर ठगी, CID ने यूपी से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    खूंटी

    पेयजल-बिजली संकट पर 12 मई को भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का करेगी घेराव

    May 10, 2026
    गुमला

    थानेदार का महिला पुलिसकर्मी के साथ तस्वीर वायरल, गिरी गाज

    May 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के कारोबारी से 8.52 करोड़ की साइबर ठगी, CID ने यूपी से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Latest Posts

    पेयजल-बिजली संकट पर 12 मई को भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का करेगी घेराव

    May 10, 2026

    थानेदार का महिला पुलिसकर्मी के साथ तस्वीर वायरल, गिरी गाज

    May 10, 2026

    झारखंड के कारोबारी से 8.52 करोड़ की साइबर ठगी, CID ने यूपी से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026

    SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल, 6 अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने दबोचा

    May 10, 2026

    छेका समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, 15 से अधिक घायल

    May 10, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.