Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 2:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नकली NCERT किताबों से छात्रों को ठगने का पर्दाफाश, हजारीबाग में तीन दुकानदारों पर FIR
    झारखंड

    नकली NCERT किताबों से छात्रों को ठगने का पर्दाफाश, हजारीबाग में तीन दुकानदारों पर FIR

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग में नकली एनसीईआरटी किताबों की बिक्री का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के तीन मकसद के खिलाफ दस्ता दर्ज कराया गया है। आरोप है कि ये दुकानदार कक्षा 9 की नकली एनसीईआरटी किताबें बेच रहे थे। इस कार्रवाई के बाद किताब कारोबारियों में फर्जी मच गया है। जिन मकसद पर कार्रवाई हुई है, उनमें संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-वन और ज्ञान भंडार-टू शामिल हैं। जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि इन दुकानों पर एनसीईआरटी के नाम पर नकली किताबें बिक रही हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

    डीसी के निर्देश पर एक साथ पड़ी रेड

    उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तीनों दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में रखी NCERT किताबों की बारीकी से जांच की। इस दौरान कई किताबों पर असली पहचान वाला होलोग्राम नहीं मिला। साथ ही किताबों के पन्नों और प्रिंट की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई।

    दुकानदारों ने क्या सफाई दी

    जांच के दौरान दुकानदारों ने टीम को बताया कि वे छात्रों से पुरानी NCERT किताबें लेकर दूसरे छात्रों को बेचते हैं। लेकिन शुरुआती जांच में मामला सिर्फ पुरानी किताबों की खरीद-बिक्री का नहीं, बल्कि नकली किताबों के कारोबार का लग रहा है। इसी आधार पर प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

    किताबें जब्त, कॉपीराइट एक्ट में केस

    जांच के दौरान संदिग्ध किताबों को जब्त कर लिया गया। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि शिक्षा के नाम पर किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के लिए किताबें सिर्फ प्रमाणिक और अधिकृत दुकानों से ही खरीदें, ताकि नकली किताबों के जाल से बचा जा सके।

    Also Read : माओवादी रवींद्र गंझू को NIA कोर्ट की चेतावनी, 30 दिन में पेश हो वरना बिना मौजूदगी चलेगा मुकदमा
    Breaking news Copyright Act 1957 DC Hemant Sati education scam Fake book racket Fake NCERT books Hazaribagh administration Hazaribagh news Jharkhand Education News Jharkhand Latest News NCERT counterfeit books News Samvad School news India Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाओवादी रवींद्र गंझू को NIA कोर्ट की चेतावनी, 30 दिन में पेश हो वरना बिना मौजूदगी चलेगा मुकदमा
    Next Article मासूम को टक्कर मारकर वाहन फरार, 108 एम्बुलेंस की देरी पर फूटा परिजनों का गुस्सा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, सभी डीसी के साथ समीक्षा बैठक कल

    May 10, 2026
    जामताड़ा

    शादी से लौट रहे दो युवकों का एक्सीडेंट, पिकअप वैन से टकराई बाइक

    May 10, 2026
    झारखंड

    देवघर : स्कूल में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, किताबें-बेंच जलकर राख

    May 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, सभी डीसी के साथ समीक्षा बैठक कल

    May 10, 2026

    शादी से लौट रहे दो युवकों का एक्सीडेंट, पिकअप वैन से टकराई बाइक

    May 10, 2026

    देवघर : स्कूल में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, किताबें-बेंच जलकर राख

    May 10, 2026

    हिमंत बिस्व सरमा फिर संभालेंगे असम की कमान, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    May 10, 2026

    हजारीबाग को मिल सकता है झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जगह तलाशने में जुटी सरकार

    May 10, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.