Ranchi : झारखंड में मौसम का बदला मिजाज कई परिवारों पर भारी पड़ गया। राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। तेज तूफान, बारिश और वज्रपात ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई हिस्सों में तूफान, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर मौसम सिस्टम सक्रिय है। टर्फ लाइन और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से वातावरण में आर्द्रता बढ़ गई है, जिसके कारण से गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। कई इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना है। यही वजह है कि मौसम विभाग लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों से खास सावधानी गन्ने को कहा गया है।
Breaking news Jharkhand Cyclonic circulation effect IMD weather alert India weather update Jharkhand lightning alert Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather update Latest news Lightning deaths Jharkhand News Samvad Ranchi Weather News Thunderstorm in Jharkhand today weather news Trending News Trough line weather


