Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 4:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 1000 पेटी शराब बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 1000 पेटी शराब बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उत्पाद विभाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में उत्पाद विभाग की जवाबदेही से नकली शराब की बड़ी खेप बाजार में पहुंचने से पहले ही पकड़ ली गई। विभाग ने जिले के तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर करीब 1000 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि रांची में बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब की सप्लाई की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही विभाग ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद नगड़ी, रातू और धुर्वा थाना क्षेत्र में एक साथ छापेमारी की गई। रेड के दौरान टीम ने करीब 1000 पेटी नकली शराब जब्त की, जिसमें करीब 850 लीटर शराब भरी हुई थी।

    मौके से तस्कर गिरफ्तार

    छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने राहुल नायक नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में कई अन्य शराब कारोबारियों के नाम सामने आए हैं, जो नकली शराब बनाने और बाजार में खपाने का काम करते हैं। सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि नकली शराब को रांची से दूसरे जिलों में भेजने की तैयारी थी। समय रहते सूचना मिलने के बाद विभाग ने कार्रवाई कर पूरी खेप जब्त कर ली। छापेमारी के दौरान एक कार और दो पिकअप वैन भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल शराब ढोने में किया जा रहा था।

    हर बड़े ब्रांड की नकली शराब बरामद

    बरामद शराब में कई नामी ब्रांड की नकली बोतलें मिली हैं। क्वार्टर, हाफ और फुल बोतलों में शराब पैक की गई थी। इतना ही नहीं, सभी बोतलों पर असली जैसे रैपर और स्टिकर लगाए गए थे, ताकि बाजार में आसानी से बेचा जा सके और लोगों को शक न हो। उत्पाद विभाग का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। गिरफ्तार तस्कर से मिली जानकारी के आधार पर अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि नकली शराब सिर्फ कानून तोड़ने का मामला नहीं है, बल्कि यह लोगों की जिंदगी से भी जुड़ा खतरा है। ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : गढ़वा में निजी अस्पतालों पर सिविल सर्जन का छापा, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई
    Alcohol Seized Breaking news Crime news Excise Department Excise Raid Fake Foreign Liquor fake liquor Illegal Liquor Jharkhand news Liquor Mafia Liquor Smuggling Pickup Van Seized Rahul Nayak ranchi Ranchi Police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में निजी अस्पतालों पर सिविल सर्जन का छापा, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई
    Next Article जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर सख्ती, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 144 जैसे आदेश

    May 9, 2026
    झारखंड

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026
    झारखंड

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा को लेकर सख्ती, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 144 जैसे आदेश

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    लूट, हत्या और ठगी मामले में फरार अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा

    May 9, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.